फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup 2018: icc investigated 5 international skippers and 3 other cricketers for spot fixing

एशिया कप में निकला 'फिक्सिंग' का जिन्न, मोहम्मद शहजाद से सटोरिये ने किया था संपर्क

Tue, 25 Sep 2018 03:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Asia cup 2018: icc investigated 5 international skippers and 3 other cricketers for spot fixing
क्रिकेट में एक बार फिर फिक्सिंग का जिन्न बाहर निकल आया है। इस खेल की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 12 माह में पांच से ज्यादा देश के कप्तानों से बुकियों ने संपर्क साधने की कोशिश की।
विज्ञापन


साथ-साथ अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद से मौजूदा एशिया कप में भी फिक्सिंग के लिए बातचीत की गई। शहजाद को शारजाह में अक्टूबर में खेले जाने वाली अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के दौरान खराब प्रदर्शन को कहा गया।
विज्ञापन


आईसीसी के एंटी करप्शन यूनिट जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने खुलासा किया कि, 'पांच में से चार कप्तान आईसीसी के पूर्ण कालिक सदस्य देश हैं। हम नामों का खुलासा तो नहीं कर सकते, लेकिन मामला गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्कुलम, गेल और आफरीदी की टीम में हैं शहजाद

30 साल के शहजाद को पाखित्या फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। इस टीम में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम, पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी हैं।

वेबसाइट ने आईसीसी अधिकारी के हवाले से लिखा, ‘एशिया कप के दौरान उनसे संपर्क किया गया, लेकिन यह उनकी टी20 लीग के लिए था। इस मामले को सही तरीके से शनिवार को आईसीसी करे सुपुर्द कर दिया गया है जिसे भ्रष्टाचार इकाई देख रही है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed