फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Series Aus vs Eng Brisbane Test David Warner on ben stokes no ball said You deserve some luck and I got it

ब्रिस्बेन टेस्ट: गाबा में स्टोक्स की नो बॉल पर बोले वार्नर, कहा- भाग्य की जरूरत होती है, मुझे मिल गया

Thu, 09 Dec 2021 03:54 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Dec 2021 03:54 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बेन स्टोक्स की नो बॉल को लेकर बयान दिया है। वार्नर जब 17 रनों पर खेल रहे थे तो उस समय स्टोक्स ने उन्हें आउट कर दिया था। लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह नो बॉल थी। जिससे वार्नर बच गए। 

विज्ञापन
Ashes Series Aus vs Eng Brisbane Test David Warner on ben stokes no ball said You deserve some luck and I got it
स्टोक्स की नो बॉल पर डेविड वार्नर को मिला जीवनदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तहत ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन स्टोक्स की नो बॉल को लेकर डेविड वार्नर ने बयान दिया है। वार्नर इस मैच में बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज का कहना है कि कभी-कभी आपको भाग्य की जरूरत होती है वह मुझे मिल गया। डेविन वार्नर मैच में 94 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ट्रेविस हेड एशेज सीरीज का तीसरा सबसे तेज शतक लगाने में सफल रहे। जबकि, बेन स्टोक्स की 14 नो बॉल क्रिकेट फैंस के ध्यानाकर्षण का केंद्र बनीं। 

विज्ञापन


वार्नर बोले-भाग्य की जरूरत होती है

ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन जब कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 17 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद जब तीसरे अंपायर से नो बॉल की जांच करने को कहा गया तो यह वास्तव में नो गेंद थी क्योंकि स्टोक्स का पैर पॉपिंग क्रीज के बाहर चल गया गया था। वहीं इस मैच का प्रसारण कर रहे चैनल 7 ने बेन स्टोक्स की गेदों का रिप्ले दिखाया तो जिस गेंद पर उन्होंने वार्नर को बोल्ड किया था उससे पहले वह तीन गेंद नो डाल चुके थे। जीवनदान का फायदा उठाते हुए डेविड वार्नर ने 94 रनों की धुआंधार पारी खेली। वार्नर के कहा कि आपको भाग्य की जरूरत होती है मुझे मिल गया। सुबह के सत्र में बेन स्टोक्स ने 14 नो बॉल डाली थीं। हालांकि अंपायर ने इस दौरान केवल दो गेंदों को नो बॉल करार दिया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 196 रनों की बढ़त

ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 343 रन बना लिए। ट्रेविस हेड 112 और मिशेल स्टार्क 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजद हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 147 रन बनाए थे। इससे पहले ट्रेविस हेड ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एशेज इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने में सफल रहे। वह 95 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद हैं। ट्रेविस हेड अपनी पारी में अब तक 12 चौके समेत एक छक्का लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed