Ashes Series: ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड के इन दो खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर बोले एलिस्टर कुक, कहा- मुझे हैरानी नहीं है
इंग्लैंड की टीम ने जिस तरह से ब्रिस्बेन टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया उससे पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक हैरान नहीें हैं। ऑस्ट्रेलिया ने गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से पटखनी दी थी।
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रहे एलिस्टर कुक ने ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर बया दिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। करीब छह महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे बेन स्टोक्स से इंग्लैंड को बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन ब्रिस्बेन टेस्ट में उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को निराश किया। वह इस मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लाजी दोनों में ही फ्लॉप रहे। बैटिंग की बाती जाए तो उन्होंने पहली पारी में पांच और दूसरी इनिंग्स में 14 रन बना पाए। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने काफी निराश किया। टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सत्र में उन्होंने 14 नो बॉल फेंकी। इस मुकाबले में स्टोक्स और जैक लीज ने जिस तरह से बॉलिंग की उसे देख कुक बिलकुल हैरान नहीं हैं।
कुक बोले- यह तो होना ही था
पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने द टाइम्स के अपने कॉलम में लिखा, ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों की कुछ ऐसी ही दास्तां है। उन्होंने आगे लिखा, इंग्लिश समर में न तो बेन स्टोक्स जैक लीच और न ही किसी दूसरे गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की, इसलिए बॉलिंग में टीम के गेंदबाजों ने संघर्ष किया उससे हमें बिलकुल हैरान नहीं होना चाहिए। गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स और जैक लीच ने 25 ओवर में 167 रन लुटाए थे। इस दौरान लीच को एक विकेट मिला जबकि स्टोक्स की झोली खाली रही।
कंगारुओं ने नौ विकेट से जीता था ब्रिस्बेन टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच में कंगारुओं ने इंग्लिश टीम को नौ विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 147 और दूसरी में 297 रन बनाए। जबकि, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग्स में 425 रनों का विशाल स्कोर बनाया। कंगारुओं को अपनी पहली पारी के आधार पर 278 रनों रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 20 रनों का टारगेट दिया जो उसने एलेक्स कैरी का विकेट गंवाकर पूरा कर लिया।