फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes: Australia's Victoria Police 'Thanks' and mocks Jonny Bairstow In Hilarious Tweet; warns people know why

Ashes: ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने जॉनी बेयरस्टो का उड़ाया मजाक, लोगों को क्रिकेट स्टाइल में दी चेतावनी

Tue, 04 Jul 2023 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

जहां एक तरफ इंग्लैंड की मीडिया ऑस्ट्रेलियाई टीम और उसके खिलाड़ियों को ट्रोल करने में लगी है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने इस घटना पर जॉनी बेयरस्टो का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन
Ashes: Australia's Victoria Police 'Thanks' and mocks Jonny Bairstow In Hilarious Tweet; warns people know why
विक्टोरिया पुलिस ने बेयरस्टो का उड़ाया मजाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया एशेज का दूसरा टेस्ट खासा चर्चा में रहा। जॉनी बेयरस्टो की विवादास्पद स्टंपिंग ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत को दो गुटों में बांट दिया। कई पूर्व दिग्गजों ने घटना पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। दोनों देशों के प्रधानमंत्री तक के बयान इस मामले पर सामने आए। जहां एक तरफ इंग्लैंड की मीडिया ऑस्ट्रेलियाई टीम और उसके खिलाड़ियों को ट्रोल करने में लगी है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने इस घटना पर जॉनी बेयरस्टो का मजाक उड़ाया है। उन्होंने बेयरस्टो के विकेट को बेस बनाते हुए लोगों को ट्रैफिक नियम को लेकर चेतावनी दी है। विक्टोरिया पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक का उल्लंघन करने के खतरों के बारे में अवगत कराया है। 
विज्ञापन

विक्टोरिया पुलिस ने ट्वीट में लिखा, " हम जॉनी बेयरस्टो का धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने लोगों को ट्रैफिक सिग्नल से जुड़ी जानकारी दी। बेयरस्टो ने बताया है कि ट्रैफिक सिग्नल पर हरी बत्ती होने से पहले क्रीज छोड़ने का नतीजा क्या हो सकता है।" इसके बाद विक्टोरिया पुलिस ने ट्रैफिक के नियमों की लिंक डालकर लोगों को जॉनी बेयरस्टो को टैग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने क्या कहा था?

इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बेयरस्टो विवाद में अपनी राय दी थी। उनके प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि बेयरस्टो का विवादास्पद तरीके से आउट होना खेल भावना के अनुरूप नहीं था। प्रवक्ता ने कहा- प्रधानमंत्री इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स से सहमत हैं, जिन्होंने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की तरह इस तरीके से कोई मैच नहीं जीतना चाहेंगे।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान एक वक्त बेयरस्टो 10 रन बनाकर और स्टोक्स क्रीज पर थे। तभी कैमरन ग्रीन की बाउंसर पर बेयरस्टो ने डक किया और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास चली गई। फिर बेयरस्टो स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज के बाहर निकल आए। इस पर कैरी ने थ्रो कर गेंद स्टंप्स पर मार दी। बॉल डेड नहीं होने की वजह से बेयरस्टो को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। 

दूसरे टेस्ट में क्या हुआ था?
एशेज का दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से अपने नाम किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 327 रन पर सिमट गई थी। बेन डकेट ने 83 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए थे। पहले दो टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड द्वारा अपनाई गई 'बैजबॉल' तकनीक पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed