{"_id":"5d790b2f8ebc3e014b5f9703","slug":"ashes-2019-jason-roy-craig-overton-dropped-as-england-announce-playing-xi-for-last-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes 2019: आखिरी मैच के लिए इंग्लैंड टीम में चौंकाने वाले बदलाव, रॉय और ऑवर्टन बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes 2019: आखिरी मैच के लिए इंग्लैंड टीम में चौंकाने वाले बदलाव, रॉय और ऑवर्टन बाहर
Thu, 12 Sep 2019 08:02 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतिष्ठित एशेज 2019 के आखिरी टेस्ट का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम ने अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी है। अपनी प्लेइंग XI में इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और ऑलराउंडर क्रेग ऑवर्टन को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। दोनों की जगह सैम करन और क्रिस वोक्स अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को चौथे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था। उस वक्त उन्हें ड्रॉप कर ऑवर्टन को स्क्वॉड में शामिल करने की बात किसी को हजम नहीं हुई थी। हालांकि वह कुछ खास नहीं कर पाए। सैम करन ने भारत के पिछले दौरे पर टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और ऐसे में इंग्लैंड को उनसे फिर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
जेसन रॉय ने इस सीरीज में काफी निराश किया और इसी वजह से वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। जेसन रॉय ने इस सीरीज से ठीक पहले ही आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। एशेज सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन मैदान पर खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन
तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने नाटकीय तरीके से एक विकेट से जीता था और चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 185 रनों से जीता था। आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: रोरी बर्न्स, जो डेनली, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर, सैम करन, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।