फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

... तो इस तारीख से शुरू हो सकता है IPL, नवंबर में फाइनल होने की उम्मीद

Fri, 24 Jul 2020 07:10 AM IST
Rajeev Rai पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 24 Jul 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
As per BCCI sources IPL may starts from 19 september and final will played on 8 november
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल के आयोजन को लेकर चल रहे अनिश्चितताओं के बदल अब छटने लगे हैं। आईसीसी द्वारा इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने के बाद अब आईपीएल के लिए दरवाजे खुल गए हैं। हालांकि इसका भारत में आयोजन होना मुश्किल ही है और ऐसे में इसे यूएई में करवाने की कोशिश है। वहीं अब तारीख को लेकर भी माथापच्ची शुरू हो चुकी है।

As per BCCI sources IPL may starts from 19 september and final will played on 8 november
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो सकता है और इसका फाइनल मुकाबला आठ नवंबर को होने की संभावना है। आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी। पता चला है कि बीसीसीआई ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है। 

As per BCCI sources IPL may starts from 19 september and final will played on 8 november
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा। इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा।’ ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
As per BCCI sources IPL may starts from 19 september and final will played on 8 november
आईपीएल - फोटो : IPL twitter

अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। इसमें देरी से परेशानी हो सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा। सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं।’ प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिए एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी। इससे उन्हें तैयारी के लिए चार सप्ताह का समय मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed