{"_id":"626e7e5772a9c3193837d789","slug":"anushka-sharma-birthday-virat-kohli-shared-a-photo-with-anushka-sharma-wrote-thank-god-you-were-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया फोटो शेयर, कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया फोटो शेयर, कही दिल छू लेने वाली बात
Sun, 01 May 2022 06:05 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 01 May 2022 06:05 PM IST
सार
फोटो में कोहली की टीम के साथी दिनेश कार्तिक से शादी करने वाली स्क्वाश स्टार दीपिका पल्लीकल भी नजर आ रही हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले अनुष्का को गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मैच के दौरान स्टैंड में दीपिका पल्लीकल के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : विराट कोहली ट्विटर
विस्तार
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक मई 2022 को 34 साल की हो गईं। अनुष्का फिलहाल आईपीएल के बायो-बबल में विराट के साथ हैं। बायो-बबल में ही उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कोहली और अनुष्का के साथ आरसीबी के कई खिलाड़ी और उनकी पत्नियां नजर आईं। विराट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।
कोहली ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। विराट ने लिखा, ''भगवान का शुक्र है कि आप पैदा हुईं। मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करता। आप अंदर से सच में बहुत खूबसूरत हैं। आसपास के सबसे प्यारे लोगों के साथ एक अच्छी दोपहर।'' कोहली ने दो तस्वीरें साझा कीं। एक अनुष्का के साथ और दूसरी आरसीबी टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ। इसमें दानिश सैत भी दिख रहे हैं जो 'मिस्टर नाग' की भूमिका में नजर आते हैं।
विज्ञापन
फोटो में कोहली की टीम के साथी दिनेश कार्तिक से शादी करने वाली स्क्वाश स्टार दीपिका पल्लीकल भी नजर आ रही हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले अनुष्का को गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मैच के दौरान स्टैंड में दीपिका पल्लीकल के साथ देखा गया था। कोहली ने इस मैच में सीजन का पहला अर्धशतक लगाया था। इस दौरान अनुष्का खुशी से झूमती हुई नजर आ रही थीं।
हालांकि, इस मैच में आरसीबी को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने इस सीजन में 40 से ज्यादा रन दो बार बनाए थे, लेकिन 50 का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। उन्होंने फॉर्म में वापसी तो की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। कोहली का स्ट्राइक रेट भी 110 से नीचे का रहा था। विराट अपने इस फॉर्म को अगले मैचों में जारी रखना चाहेंगे।