{"_id":"61ab3a96a56f7f5e6862808a","slug":"anil-kumble-and-javagal-srinath-witnessed-anil-kumble-and-ajaz-patel-10-wicket-haul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब संयोग: कुंबले और एजाज पटेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के गवाह बने ये दो पूर्व खिलाड़ी, दोनों बार स्टेडियम में रहे मौजूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजब संयोग: कुंबले और एजाज पटेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के गवाह बने ये दो पूर्व खिलाड़ी, दोनों बार स्टेडियम में रहे मौजूद
Sat, 04 Dec 2021 03:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 03:23 PM IST
सार
मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले की बराबरी की। इस समय स्टेडियम में दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद थे, जो अनिल कुंबले के 10 विकेट के गवाह बने थे।
विज्ञापन
एजाज पटेल और अनिल कुंबले
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले भारत के अनिल कुबंले और इंग्लैंड के जिम लेकर ने यह कारनामा किया था। कुंबले ने 1999 में यह कारनामा किया था, जबकि जिम लेकर ने 1956 में 10 विकेट लिए थे। भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और जवागल श्रीनाथ अनिल कुंबले और एजाज पटेल के इस ऐतिहासिक कारनामे के गवाह बने हैं।
साल 1999 में जब कुंबले ने पाकिस्तान के सभी 10 विकेट लिए थे, तब द्रविड़ और श्रीनाथ उनके साथ भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं जब एजाज पटेल ने भारत के सभी विकेट लिए तब द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में पवेलियन में बैठकर मैच देख रहे थे। वहीं जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के रूप में स्टेडियम में मौजूद थे।

अब तक स्पिन गेंदबाज ही कर पाए हैं यह करनामा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीन गेंदबाजों ने एक पारी मे सभी 10 विकेट लिए हैं और तीनों स्पिन गेंदबाज रहे हैं। जिम लेकर ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे, जबकि अनिल कुंबले लेग स्पिनर थे। वहीं एजाज पटेल बाएं हाथ के ऑप स्पिन गेंदबाज हैं। कुंबले और लेकर ने मैच की दूसरी पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था, लेकिन एजाज पटेल ने पहली पारी में 10 विकेट लिए हैं। जिम लेकर ने मैच की तीसरी पारी में यह कारनामा किया था और अनिल कुंबले ने मैच की चौथी पारी में 10 विकेट लिए थे, जबकि एजाज ने मैच की पहली पारी में ही यह कीर्तिमान रचा है।
क्यों खास है एजाज का रिकॉर्ड
टेस्ट मैच की चौथी पारी में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और अक्सर पांचवें दिन की पिच में स्पिनर ज्यादा विकेट लेते हैं। इसी वजह से अनिल कुंबले को सभी 10 विकेट लेने में आसानी हुई थी और जिम लेकर ने भी मैच की तीसरी पारी में यह कारनामा किया था। इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया था और लंबे समय तक बल्लेबाजी की थी। इस वजह से पिच टूटी थी और उन्हें भी गेंदबाजी करने में आसानी हुई। वहीं एजाज ने मैच की पहली पारी में 10 विकेट लिए। उन्होंने मैच के पहले और दूसरे दिन गेंदबाजी कर सभी विकेट अपने नाम किए।