फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Chaudhary only Indian in list of umpires for U-19 World Cup

अंडर-19 विश्व कप के लिए अंपायरों की सूची में अनिल चौधरी एकमात्र भारतीय

Wed, 08 Jan 2020 04:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 08 Jan 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Anil Chaudhary only Indian in list of umpires for U-19 World Cup
अनिल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से शुरू होने वाले आगामी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए 16 अंपायरों सहित 19 मैच अधिकारियों की सूची में अनिल चौधरी एकमात्र भारतीय हैं।

विज्ञापन


चौधरी (54 वर्ष) ने अभी तक 20 वनडे और 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा श्रृंखला भी शामिल है। दिल्ली का यह अधिकारी कई अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा बन चुका है।
विज्ञापन


आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार अनुभवी इयान गोल्ड ब्लोमफोंटेन में गत चैम्पियन भारत के श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती मैच में अंपायरिंग करेंगे। 12 विभिन्न देशों के 16 अंपायर अंडर-19 विश्व कप के पहले चरण में पांच मैचों में मैदान पर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए तीन मैच रैफरियों को चुना जिसमें श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज ग्रीम लैब्रू, दक्षिण अफ्रीका के शैद वादवला और इंग्लैंड के फिल विटिकेस शामिल हैं।

अधिकारी इस प्रकार हैं :

अंपायर : रोलैंड ब्लैक, अहमद शाह पाकतीन, सैम नोगाजस्की, शफुदौला इब्ने शाहिद, इयान गोल्ड, वायने नाइट्स, राशिद रियाज वकार, अनिल चौधरी, पैट्रिक बोंगानी जेले, इकनो चाबी, नाइजेल डुगुइड, रविंद्र विमालासिरी, मसुदुर रहमान मुकुल, आसिफ याकूब, लेस्ली रीफर और एड्रियन होल्डस्टोक।

मैच रैफरी : ग्रीम लेब्रू, शैद वादवला, फिल विटिकेस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed