फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   angelo mathews begs to Kumar Sangakkara not to quit after world cup

संगकारा को मनाने के लिए जब कप्तान को बनना पड़ा 'ब्वायफ्रेंड'

Thu, 12 Mar 2015 03:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Mar 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
angelo mathews begs to Kumar Sangakkara not to quit after world cup

इसमें कोई शक नहीं कि वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को धूल चटाने में श्रीलंका के हरफनमौला क्रिकेटर कुमार संगकारा का बड़ा योगदान रहा। इस वक्त संगकारा अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है।

विज्ञापन


संगकारा ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से पहले यह घोषणा की थी कि वह वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। उनके इस ऐलान के बाद वह वर्ल्ड कप में पिछले चार मैचों में लगातार चार शतक लगा चुके है।
विज्ञापन


संगकारा की शानदार फॉर्म की बदौलत श्रीलंकाई टीम के वर्ल्ड कप जीतने के ख्वाब का साकार होने की संभावना काफी ज्यादा है। श्रीलंकाई कप्तान एंगेलो मैथ्यूज स्कॉटलैंड के खिलाफ 148 रनों की बड़ी जीत के बाद संगकारा के सामने घुटनों के बल बैठ गए और उनसे विनती कर डाली। यह खुलासा खुद मैथ्यूज ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैथ्यूज बोले, प्लीज संन्यास मत लो

angelo mathews begs to Kumar Sangakkara not to quit after world cup

स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंकाई कप्तान एंगेलो मैथ्यूज ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मैं संगकारा के सामने घुटनों के बल बैठा और उनसे विनती की कि प्लीज वर्ल्ड कप के बाद संन्यास मत लो।"

हालांकि मैथ्यूज के अचानक इस हरकत से संगकारा पहले तो कुछ समझ नहीं पाए लेकिन फिर तुरंत ही उन्होंने मैथ्यूज को हाथ देकर उठा लिया और गले लगा दिया।

38 वर्षीय संगकारा ने वनडे का आगाज 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। अब तक 403 वनडे ‌मैच खेल चुके संगकारा 25 शतक और 93 अर्धशतक लगा चुके है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 है। इसके अलावा वर्ल्ड कप में लगातार चार शतक लगाकर संगकारा ऐसा कारनामा करने वाले इकलौते वनडे प्लेयर बन गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed