फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   andrew tye grandmother passed away he gets emotional in interview

IPL 2018: पर्पल कैप हासिल कर फूट-फूटकर रोया स्टार गेंदबाज, जताया शोक

Thu, 10 May 2018 03:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
andrew tye grandmother passed away he gets emotional in interview
एंड्रू टाई

किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज एंड्रू टाई मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पर्पल कैप हासिल करने के बाद फूटफूट कर रोने लगे। पारी के ब्रेक के दौरान पर्पल कैप हासिल करने के बाद टाई ने बताया कि उनकी दादी आज गुजर गई हैं। यह बोलते हुए वह अपने आंसुओं को रोक नहीं सके।

विज्ञापन


टाई ने बेहद भारी आवाज में कहा, 'मेरी ग्रैंड मां आज गुजर गई हैं। इसलिए मैं आज का अपना प्रदर्शन उन्हें और अपने पूरे परिवार को समर्पित करता हूं। यह मैच मेरे लिए काफी इमोशनल है।' टाई के इस दौरान आंसू बहने लगे, जिसके बाद कमेंटेटर ने उनसे सांत्वना जताते हुए हिम्मत दिलाई। टाई ने मैच में अपनी ग्रैंड मां की याद में काली पट्टी भी बांधी थी।
विज्ञापन




टाई ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के 40वें मैच में चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (9), बेन स्टोक्स (14), जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनाडकट को अपना शिकार बनाया। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 158/8 के स्कोर पर रोक दिया। मौजूदा आईपीएल में एंड्रू टाई के 16 विकेट हो चुके हैं। इसी वजह से उन्होंने पर्पल कैप हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंड्रू टाई के दुःख में क्रिकेट फैंस भी शामिल हुए और उन्होंने ट्वीट करके क्रिकेटर की हिम्मत बढ़ाई:

फैंस ने ऐसे ट्वीट्स किए

andrew tye grandmother passed away he gets emotional in interview
एंड्रू टाई




(एजे टाई पर्पल कैप हासिल करते समय रोने लगे! उन्होंने अपना प्रदर्शन ग्रैंड मां को समर्पित किया जो आज गुजर गईं)
 

 


(एंड्रू टाई ने मुझे भावनात्मक कर दिया! उनकी ग्रैंड मां के लिए प्रार्थना करता हूं)
 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed