{"_id":"5e62832e8ebc3ec4a70a3645","slug":"andre-russell-blasts-off-as-west-indies-storm-to-a-2-0-series-win-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvWI: रसेल के तूफान में उड़ा श्रीलंका, वेस्टइंडीज ने 2-0 से टी-20 सीरीज पर किया कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvWI: रसेल के तूफान में उड़ा श्रीलंका, वेस्टइंडीज ने 2-0 से टी-20 सीरीज पर किया कब्जा
Sat, 07 Mar 2020 07:10 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 07 Mar 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
- फोटो : फाइल फोटो
ब्रांडन किंग (43) और आंद्रे रसेल (40*) की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर दो मैचों की टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। 2018 के बाद कैरेबियाई टीम ने पहली टी-20 सीरीज जीती है।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 गेंदें शेष रहते ही 158 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच में रसेल ने 14 गेंदों में छह छक्के की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया।
विज्ञापन
इसके अलावा रसेल को दो मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। बता दें पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 25 रन से हराया था।
विज्ञापन