युजवेंद्र-कुलदीप के लिए साउथ अफ्रीका ने बनाया खास प्लान, इस तरह तोड़ेंगे फिरकी का तिलिस्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और द.अफ्रीका के बीच मंगलवार (13 फरवरी) यानी आज पोर्ट एलिजाबेथ में पांचवा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाले है क्योंकि टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहती है। वहीं द. अफ्रीका के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि पिछले 25 सालों में टीम इंडिया इस मैदान पर जीत दर्ज करने में पूरी तरह असफल रही है।
वहीं टीम इंडिया को निर्णायक मुकाबले में मात देने के लिए प्रोटियाज टीम कई तरह की रणनीतियां बना रही है। पांचवें वनडे से पहले द. अफ्रीका के तेज गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के खिलाफ अपनी गलतियों से सबक लेते हुए पोर्ट एलिजाबेथ में होने वाले पांचवें वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।'
अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा कि हमने नेट प्रैक्टिस में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ जमकर अभ्यास किया है। इसका आभास भारतीय टीम को पिछले मैच में मिल ही गया होगा। गौरतलब है कि जोहन्सबर्ग में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की प्रोटियाज टीम ने जमकर खबर ली थी।
हालांकि पोर्ट एलिजाबेथ की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार है। इसलिए युजवेंद्र और कुलदीप की फिरकी से प्रोटियाज बल्लेबाज एक बार फिर मात खा सकते हैं। पिच को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के दोनों स्पनिरों का इस मैच में खेलना लगभग तय है।