फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   America again denied visa to Nepal cricket Sandeep Lamichhane slim chance to participate in T20 World cup 2024

T20 World cup 2024: अमेरिका ने लामिछाने को वीजा देने से फिर मना किया, टूर्नामेंट में खेलने पर संशय बरकरार

Fri, 31 May 2024 08:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 May 2024 08:55 AM IST
सार

नेपाल क्रिकेट संघ की केंद्रीय समिति के सदस्य चुंबी लामा ने बताया कि लामिछाने को अमेरिका का वीजा दिलाने की सभी कोशिश असफल रही है।

विज्ञापन
America again denied visa to Nepal cricket Sandeep Lamichhane slim chance to participate in T20 World cup 2024
संदीप लामिछाने - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास ने लामिछाने को एक बार फिर वीजा देने से मना कर दिया है। नेपाल क्रिकेट संघ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वीजा नहीं मिलने से लामिछाने के टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना अब ना के बराबर है। लामिछाने को हाल ही दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने बरी किया था। नेपाल को इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला चार जून को डलास में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन

 

पिछले सप्ताह भी अमेरिका ने लामिछाने को टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए अमेरिका का वीजा देने से मना कर दिया था। नेपाल क्रिकेट संघ की केंद्रीय समिति के सदस्य चुंबी लामा ने बताया कि लामिछाने को अमेरिका का वीजा दिलाने की सभी कोशिश असफल रही है। लामिछाने नेपाल क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं, लेकिन दुष्कर्म का मामला सामने आने के कारण उन्हें पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लामिछाने का विश्व कप में खेलना मुश्किल
नेपाल की सरकार भले ही लामिछाने को वीजा दिलाने के लिए अब भी कोशिश कर रही है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि लामिछाने टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका की यात्रा कर पाएंगे। आईसीसी के नियमनुसार कोई भी टीम 25 मई तक अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती थी, लेकिन टीम में अब किसी भी तरह के परिवर्तन के लिए आईसीसी की तकनीकी समिति की मंजूरी लेन पड़ेगी। 
विज्ञापन

हाई कोर्ट ने लामिछाने की दी थी राहत
नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने 15 मई को लामिछाने पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि संदीप निर्दोष हैं। कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत से मिले सजा और जुर्माने के फैसले को पलट दिया। दरअसल, इससे पहले काठमांडू जिला अदालत ने संदीप को दुष्कर्म मामले में दोषी पाया था और उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बीते वर्ष 13 दिसंबर को कोर्ट ने उन्हें जबरन दुष्कर्म का दोषी ठहराया था। 

दुनियाभर की कई लीग में हिस्सा ले चुके हैं लामिछाने
लामिछाने दुनियाभर की कई टी20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं जिसमे बिग बैश लीग भी शामिल है। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी-20 खेले हैं। 51 वनडे में उनके नाम 112 विकेट और 52 टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 144 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 206 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 158 विकेट हैं। वनडे में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर छह विकेट है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर पांच विकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed