{"_id":"a34b7b68-242a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"all-eyes-on-tendulkar-as-mumbai-take-on-railways-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी खेलकर फॉर्म में वापसी करेंगे सचिन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी खेलकर फॉर्म में वापसी करेंगे सचिन
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी खोई फॉर्म की तलाश में रेलवे के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतक लगा चुके सचिन आईपीएल के पांचवें संस्करण, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस लीग में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे थे।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 15 नवंबर से अहमदाबाद में शुरू होगा और इस टेस्ट से पहले सचिन हर हाल में अपनी फॉर्म में लौटना चाहते हैं। यही कारण है कि सचिन ने रेलवे के खिलाप रणजी मैच में उतरने का फैसला किया है जबकि इससे पहले तक मास्टर ब्लास्टर अपनी इच्छा के अनुसार चुनींदा सीरीज में ही हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन
सचिन के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान भी अपनी फॉर्म में लौटने के लिए इस मैच में उतर रहे हैं। इस मैच में इन दोनों धुरंधरों के अलावा ओपनर अजिंक्या रहाणे और मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलेंगे।
विज्ञापन