{"_id":"60ddfb4173803908cb194e9f","slug":"alastair-cook-says-england-will-fancy-their-chances-against-india-if-the-ball-moves-around","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले कुक ने टीम इंडिया को किया सावधान, कमजोरी भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले कुक ने टीम इंडिया को किया सावधान, कमजोरी भी बताई
Thu, 01 Jul 2021 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:59 PM IST
सार
कुक ने कहा कि भारत के पास विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी कमजोरी सीम और स्विंग लेती गेंद है। ऐसे में उन पर दबाव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : social media
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का मानना है कि पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला में गेंद को मूवमेंट मिलने पर मेजबान टीम के सामने भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुक ने कहा, 'भारतीय टीम शानदार है। लेकिन गेंद को मूवमेंट मिलने पर इंग्लैंड दबाव बना सकता है। अगस्त में अगर हालात ऐसे रहे और पिच में नमी रहने पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, 'भारत के पास विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी कमजोरी सीम और स्विंग लेती गेंद है। ऐसे में उन पर दबाव बनाया जा सकता है।' न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए भी भारत ने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की बजाय दो स्पिनरों को चुनकर गलती की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैच से तीन दिन पहले टीम चुनना और दो स्पिनरों को उतारना अति आत्मविश्वास था जबकि उन्हें पता था कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है।' कुक ने कहा कि मैच अभ्यास का अभाव भी भारत की हार का एक कारण था।
विज्ञापन