फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Akshay took hat trick after bowling four maiden overs took six wickets for five runs in the last eight overs

अक्षय का नया कीर्तिमान: चार मेडन ओवर फेकने के बाद हैट्रिक ली, पिछले आठ ओवरों में पांच रन देकर छह विकेट लिए

Wed, 10 Nov 2021 07:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 07:19 PM IST
सार

विदर्भ के स्पिनर अक्षय कर्णेवार ने शैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने इससे पहले लगातार चार मेडन ओवर फेक कर इतिहास रचा था। 
 

विज्ञापन
Akshay took hat trick after bowling four maiden overs took six wickets for five runs in the last eight overs
अक्षय कर्णेवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के स्पिन अक्षय कर्णेवार का शानदार प्रदर्शन जारी है। पिछले मैच में लगातार चार ओवर मेडन फेकने के बाद उन्होंने अगले मैच में हैट्रिक ली है। सिक्किम के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने चार ओवरों में सिर्फ पांच रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इस मैच में भी उन्होंने एक ओवर मेडन फेका है। उनका खास बात यह है कि वो दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकते हैं और इसी वजह से बल्लेबाजों को उनका एक्शन पढ़ने में परेशानी होती है। इस खास क्षमता के कारण अक्षय सोशल मीडिया में भी काफी तेजी से चर्चा में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


दो ओवरों में पूरी की हैट्रिक
अक्षय ने सिक्किम के खिलाफ मैच में आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अजीत कार्तिक को बोल्ड किया और अगली ही गेंद पर क्रांति कुमार का कैच खुद ही पकड़ा। इसके बाद वो 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर आशीष थापा को आउट किया। इस तरह दो ओवरों में उनकी हैट्रिक पूरी हुई। शैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अक्षय 10 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन


130 रनों से जीता विदर्भ
अक्षय ने इस मैच में चार विकेट निकाले और उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ यह मैच 130 रनों से जीत गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। इसके जवाब में सिक्किम की टीम आठ विकेट गंवाकर 78 रन ही बना सकी। विदर्भ के लिए जितेश शर्मा ने 20 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कर्णेवर टी-20 के एक मैच में चार मेडन ओवर डालने वाले पहले गेंदबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और फ्रेंचाइजी टी-20 मिलाकर भी किसी गेंदबाज ने एक मैच में चार ओवर मेडन नहीं डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed