फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ajit agarkar and other member resign from selection panel of mumbai

अजित अगरकर सहित मुंबई के चार चयनकर्ताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Sat, 16 Mar 2019 08:45 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Mar 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
ajit agarkar and other member resign from selection panel of mumbai
अजित अगरकर

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर सहित मुंबई रणजी टीम के चार चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की एड-हॉक समिति की बैठक से कुछ घंटों पहले चयन समिति के चारों सदस्यों ने अपने इस्तीफे सौंपे। एड-हॉक समिति की बैठक में इन चारों के भाग्य का फैसला होने वाला था।

विज्ञापन


सीनियर घरेलू सीजन के बाद इन इस्तीफों के साथ ही चार सदस्यीय पैनल का विवादित कार्यकाल भी समाप्त हुआ। द हिंदु की रिपोर्ट के मुताबिक, चेयरमैन अजित अगरकर, निलेश कुलकर्णी, सुनील मोरे और रवि ठक्कर ने अपने इस्तीफे एड-हॉक समिति और एमसीए के प्रमुख कार्यकारी सीएस नाइक को सौंपे। 
विज्ञापन


पिछले महीने विशेष आम सभा में चयनकर्ता पैनल को बर्खास्त करने की मांग की गई थी। क्रिकेट सुधारक समिति सीआईसी ने इस मांग को खारिज करते हुए ध्यान दिलाया कि चयनकर्ता पैनल की प्रतिबद्धताओं पर सवाल नहीं किया जा सकता। एड-हॉक समिति ने फिर इस मामले में कानूनी विचार प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई टीम के चयनकर्ताओं को जानकारी मिल चुकी थी कि इस मामले पर विचार किया जा रहा है और जिस तरह इस मामले पर बातीचत हुई उससे वह निराश भी हुए। इसके बाद चारों पूर्व क्रिकेटरों ने एकमत होकर चयनकर्ता पद से इस्तीफा दिया।

पिछले दो सीजन में मुंबई की टीम अपने खाते में सिर्फ एक ही ट्रॉफी जोड़ सकी है। 12 साल के बाद इस सीजन में मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब हासिल किया। मुंबई क्रिकेट के भविष्य को ध्यान रखते हुए अगरकर और कंपनी ने पिछले दो सालों में कई कड़े फैसले लिए। उन्होंने उन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया, जो मैदान पर लगातार संघर्ष कर रहे थे।


हालांकि, एमसीए सदस्यों का एक धड़ा इससे खुश नहीं था। उन्होंने चयनकर्ताओं पर स्थानीय मैच नहीं देखने का आरोप लगाया। इसका परिणाम यह रहा कि चयनकर्ता पैनल पर बर्खास्तगी का दबाव बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed