फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane Big Statement on historic series win in Australia said I took the decision and someone else took the credit

Big Statement: 'मेरे काम का क्रेडिट किसी और ने लिया', ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत पर एक साल बाद बोले अजिंक्य रहाणे

Thu, 10 Feb 2022 03:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Feb 2022 03:51 PM IST
सार

रहाणे इन दिनों मुंबई रणजी टीम के साथ हैं। वे फॉर्म में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। इसी बीच, रहाणे ने एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल मिली जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके काम का क्रेडिट बाद में अन्य लोगों ने लिया।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane Big Statement on historic series win in Australia said I took the decision and someone else took the credit
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। वे लगातार खराब प्रदर्शन करने के कारण टीम इंडिया से बाहर होने के कगार पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज से उन्हें बाहर किया जा सकता है। रहाणे इन दिनों मुंबई रणजी टीम के साथ हैं। वे फॉर्म में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। इसी बीच, रहाणे ने एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल मिली जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके काम का क्रेडिट बाद में अन्य लोगों ने लिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तत्कालीन कप्तान विराट कोहली एडिलेड में मिली हार के बाद स्वदेश लौट गए थे। वे बेटी वामिक की जन्म के लिए भारत वापस आ गए थे। उनके अलावा कई अनुभवी खिलाड़ी उस दौरान चोटिल भी हो गए थे। रहाणे ने मुश्किल समय में टीम की कप्तानी की और भारत को सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई। टीम इंडिया मेलबर्न और ब्रिस्बेन में टेस्ट अपने नाम किया था और सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराया था।
विज्ञापन


रहाणे ने यूट्यूब पर अनुभवी खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार के शो 'बैकस्टेज विद बोरिया' में कहा, “मुझे पता है कि मैंने वहां क्या किया। मुझे किसी से यह कहने की जरूरत भी नहीं। यह मेरा स्वभाव नहीं है कि मैं जाकर श्रेय लूं। हां, कुछ चीजें थीं, जिसके लिए मैंने मैदान पर और ड्रेसिंग रूम निर्णय लिया, लेकिन श्रेय किसी और ने लिया। मेरे लिए जो महत्वपूर्ण था वह यह था कि हमने सीरीज जीती और वह एक ऐतिहासिक सीरीज थी। मेरे लिए वास्तव में वह विशेष था।”
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे ने किसी का नाम लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने अपना यह बयान पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के बारे में दिया है। उन्होंने सीरीज में जीत के बाद श्रेय लिया और मीडिया में छाए रहे थे। यहां तक कि शास्त्री उसके बाद टीम की आवाज बन गए थे। रहाणे की तारीफ क्रिकेट विशेषज्ञों ने की थी। उन्होंने जिस मुश्किल परिस्थिति में टीम की कमान संभाली उसकी तारीफ सबने की।

रहाणे ने कहा, “सीरीज जीतने के बाद कुछ लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। उन्होंने क्रेडिट भी लिया। मीडिया में जो भी सामने आया उसने यह कहा कि हमने ऐसा किया और यह हमारा फैसला था। भले ही उनलोगों ने यह बात कही, लेकिन मुझे सच्चाई पता है कि मैंने क्या फैसले उस समय लिए थे।”


रहाणे ने 26 दिसंबर 2020 को मेलबर्न के मैदान पर 112 रन की शानदार पारी खेली थी। उसके बाद से वे टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगा सके। जनवरी 2021 से वे 15 टेस्ट मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। इस दौरान सिर्फ तीन अर्धशतक ही उनके बल्ले से निकले हैं। रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ 136 रन बनाए थे। इसके बाद से उनके ऊपर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed