फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane and Ishan Kishan smashes century, India C clinches Deodhar Trophy 2018

देवधर ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने ठोका नाबाद शतक, इंडिया 'सी' को बनाया चैंपियन

Sat, 27 Oct 2018 07:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane and Ishan Kishan smashes century, India C clinches Deodhar Trophy 2018
- फोटो : getty
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पारी की बदौलत इंडिया 'सी' ने इंडिया 'बी' को 29 रन से हराते हुए देवधर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


दिल्ली में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर्स में इंडिया 'सी' ने 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे (144 नाबाद) और ईशान किशन (114) के बीच पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी हुई।

बड़े स्कोर वाले इस मैच में इंडिया 'सी' ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 352 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद इंडिया 'बी' को 46.1 ओवर में 323 रन पर आॅल आउट कर दिया।
विज्ञापन


इंडिया 'बी' के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 114 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 148 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। जब तक वह क्रीज पर थे उनकी टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन, उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। अय्यर के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 और अंकुश बैंस ने 37 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरव गांगुली के करीब पहुंचे ईशान किशन, देवधर ट्रॉफी में शतक लगाते ही किया कमाल


विजय हजारे ट्रॉफी की खोज माने जा रहे पप्पू राय भारत सी के सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने तीन विकेट लिए। रजनीश गुरबानी, नवदीप सैनी और विजय शंकर को दो-दो विकेट मिले।

इंडिया सी के लिए जयदेव उनादकट सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिए। दीपक चाहर और मयंक मार्कंडेय को दो-दो सफलता मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed