फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aiden Markram becomes captain of South Africa T20 team Temba Bavuma out jp duminy became batting coach

South Africa: एडेन मार्करम बने टी20 टीम के कप्तान, तेम्बा बावुमा बाहर; यह खिलाड़ी बना बल्लेबाजी कोच

Tue, 07 Mar 2023 11:15 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 07 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

सीमित ओवरों के नए कोच रॉब वाल्टर और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच बातचीत हुई है, लेकिन डुप्लेसिस अभी टी20 में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि वह अपना फैसला भविष्य में बदलेंगे।

विज्ञापन
Aiden Markram becomes captain of South Africa T20 team Temba Bavuma out jp duminy became batting coach
एडेन मार्करम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने तेम्बा बावुमा को टी20 कप्तान के पद से हटा दिया। उनके स्थान पर बल्लेबाज एडेन मार्करम को कमान सौंपी गई है। वहीं, वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए पूर्व कप्तान जेपी डुमिनी को बल्लेबाजी कोच बनाया गया। रोरी क्लेनवल्ड को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। तेम्बा बावुमा को सिर्फ कप्तान पद से ही नहीं हटाया गया, बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


डुमिनी को सीमित ओवरों में स्थायी बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। वहीं, क्लेनवल्ड को सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए गेंदबाजी को नियुक्त किया गया है। सीमित ओवरों के नए कोच रॉब वाल्टर और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच बातचीत हुई है, लेकिन डुप्लेसिस अभी टी20 में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि वह अपना फैसला भविष्य में बदलेंगे।
विज्ञापन


मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम को 2014 में विश्व कप में जीत दिलाई थी और हाल ही में वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप को SA20 में चैंपियन बनाया था। उन्हें आगामी आईपीएल सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान भी बनाया गया है। मार्करम दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले वह फरवरी 2018 में भारत के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेम्बा बावुमा की बात करें तो उन्होंने टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी। सीमित ओवरों के कोच वाल्टर का कहना है कि उनके लिए रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं। टी20 बावुमा के लिए पिछला साल खराब रहा था। वह 12 पारियों में सिर्फ पांच बार ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे। उन्होंने पिछले दो टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है। 2021 और 2022 में टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, ब्योर्न फोर्च्यून, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिच क्लासेन, सिसांडा मगाला, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, रिले रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।


वनडे के लिए टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्च्यून, रीजा हेंड्रिक्स, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, वियान मूल्डर, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेल्टन, एंडिले फेहलुकवायो, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स, रासी वान डार डुसेन। 

केवल तीसरे वनडे के लिए: एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को जानसन, वेन पार्नेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed