फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After match Mushfiqar rahim says facing indian bowlers is more challenging than delhi pollution

हर कोई दिल्ली के प्रदूषण को लेकर था परेशान, लेकिन मुश्फिकुर रहीम को सता रही थी कोई और चिंता

Mon, 04 Nov 2019 03:16 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 04 Nov 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
After match Mushfiqar rahim says facing indian bowlers is more challenging than delhi pollution
मुश्फिकुर रहीम

रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत में सबसे अहम योगदान बांग्लादेश के विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम का रहा। रहीम ने 43 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि मुकाबले से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी प्रदूषण की समस्या से परेशान थे, लेकिन मुश्फिकुर रहीम को दिल्ली की जहरीली हवा नहीं बल्कि भारतीय गेंदबाजों का सामना करना बड़ी चुनौती लग रही थी।

विज्ञापन


मैच के बाद मुश्फिकुर ने कहा कि हमने परिस्थितियों की चिंता किए बिना ही मुकाबला खेला था, इसी वजह से हम मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। हमने अभी तक भारत दौरे पर ऐसे ही मौसम का सामना किया है। रहीम ने आगे कहा कि प्रदूषण उनके लिए कोई बड़ा मुद्दा नहीं था, उन्हें तो भारतीय गेंदबाजों का सामना करने की ज्यादा चिंता थी। हमारे लिए भारत को उसी के घर में हराना बहुत मायने रखता है। इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन


मुश्फिकुर अपने टीम के प्रदर्शन पर बहुत खुश दिखे, उन्होंने कहा कि वह अंडरडॉग्स की तरह भारत दौरे पर आए थे। रहीम ने बांग्लादेश क्रिकेट में बीते कुछ समय से विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए अपने कोच का धन्यवाद किया। उन्होंने युवाओं को आजादी और आत्मविश्वास देने के लिए कोच की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में मुश्फिकुर रहीम और सौम्य सरकार के बीच काफी अच्छा तालमेल देखने को मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी हुई। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 149 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस जहरीले प्रदूषण के बीच मैच खेलने और शानदार प्रदर्शन करने के लिए दोनों टीमों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed