{"_id":"b8a4ac1c-5b54-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"africa-eye-on-clean-sweep","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका की क्लीन स्वीप पर नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका की क्लीन स्वीप पर नजर
पोर्ट एलिजाबेथ/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैड को पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त देने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की नजर शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने पर होगी। दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में मेजबान दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में कहर बरपाने वाले तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर की कमी जरूर खलेगी जो चोटिल होने के कारण इस टेस्ट से बाहर बैठेंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड पहले मैच में किए शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब जबरदस्त वापसी करना चाहेगा। पहले टेस्ट मैच में किवी टीम पहली पारी में सिर्फ 45 रन पर ढेर हो गई थी। किवी टीम के तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन ने कहा, ‘अब आप सभी चुनौती के बारे में जानते हैं। स्टेन, कालिस, मोर्कल और क्लेनवेल्ट जैसे गेंदबाजों का सामना करना बेहद मुश्किल है, लेकिन हमारे बल्लेबाजों को कुछ आक्रामक होने की जरूरत है।’
विज्ञापन