फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा रहे अफगानी स्टार राशिद खान, विश्व कप में रहना होगा सावधान

Mon, 27 May 2019 04:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 May 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Afghanistans Rashid khan can be very dangerous for all teams in World cup 2019
राशिद खान - फोटो : पीटीआई

युवा क्रिकेट राष्ट्र के रूप में अफगानिस्तान तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसमें स्पिनर राशिद खान की भूमिका शानदार रही है और अगले स्तर पर जाने के लिए टीम को उन से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज 20 साल का यह गेंदबाज 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप में टीम का मुख्य हथियार होगा।

Afghanistans Rashid khan can be very dangerous for all teams in World cup 2019
मुजीब-उर-रहमान

अफगानिस्तान की टीम में 18 साल के स्पिनर मुजीब-उर-रहमान ने भी तेजी से पहचान बनाई है, लेकिन टेस्ट-एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट में राशिद को टीम का सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज माना जाता है। अपने 17वें जन्मदिन के बाद राष्ट्रीय टीम मे जगह बनाने वाला यह खिलाड़ी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के साथ एकदिवसीय रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर है।

Afghanistans Rashid khan can be very dangerous for all teams in World cup 2019
मैच के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

राशिद को उनकी गेंद पर बड़े शॉट लगने का डर नहीं है इसलिए वह लगातार अंतराल पर विकेट लेने में सफल रहे है। उन्होंने यह क्षमता भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में टी-20 क्रिकेट खेलकर विकसित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistans Rashid khan can be very dangerous for all teams in World cup 2019
राशिद खान - फोटो : social media

राशिद 2017 में 16 एकदिवसीय में 43 विकेट के साथ दूसरे और 2018 में 20 मैचों में 48 विकेट के साथ साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालो की सूची में पहले स्थान पर रहे है। वह हालांकि गेंद को ज्यादा टर्न नहीं करते लेकिन बल्लेबाजों के दिमाग को पढ़ने की क्षमता उन्हें विशेष बनाती है।

विज्ञापन
Afghanistans Rashid khan can be very dangerous for all teams in World cup 2019
राशिद खान - फोटो : amar ujala

राशिद सबसे कम एकदिवसीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 44 मैचों में यह आंकड़ा छू कर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क की रिकार्ड को आठ मैचों के अंतर से पछाड़ा। अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस भी टीम में उनकी जरूरत के बारे में जानते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed