{"_id":"5de296ce8ebc3e54d447027e","slug":"afghanistan-register-consolation-win-india-clinch-series-3-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान को हराकर भारतीय अंडर-19 टीम ने 3-2 से जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान को हराकर भारतीय अंडर-19 टीम ने 3-2 से जीती सीरीज
Sun, 01 Dec 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Dec 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने अंडर-19 क्रिकेट सीरीज के आखिरी मैच में भारत को दो विकेट से शिकस्त दी। हालांकि भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
विज्ञापन
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, मगर उसकी पूरी टीम 49.3 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 45.3 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गफ्फारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि सुतार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 63 रन के स्कोर पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। बाद में ऋषभ बंसल 14) और सीटीएल रक्षण (15) ने स्कोर को आगे बढ़ाया और पूरी टीम मात्र 157 रन बनाकर आउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा शफीक उल्ला गफ्फारी और आबिद मोहम्मदी ने भी दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन विक्रांत भदौरिया ने बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की भी शुरुआत खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज मात्र आठ रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद इमरान मीर (31) और आसिफ मूसाजई (42) ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
हालांकि बाद में अफगानिस्तान के सात विकेट मात्र 106 रन पर गिर गए। उस वक्त उसकी राह बेहद मुश्किल लग रही थी लेकिन अब्दुल रहमान रहमानी (17) और गफ्फारी (25) ने अपनी टीम को जीत के नजदीक पहुंचा दिया। बाद में गफ्फारी ने आबिद मोहम्मदी के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। भारत के लिए मानव सुतार ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि शुभांग हेगड़े ने भी दो विकेट चटकाए।