फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan defeated south africa in opening match of ICC under 19 cricket world cup

U19 World Cup: मेजबान दक्षिण अफ्रीका हुई उलटफेर का शिकार, अफगानिस्तान ने सात विकेट से रौंदा

Sat, 18 Jan 2020 07:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan defeated south africa in opening match of ICC under 19 cricket world cup
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

युवाओं के क्रिकेट विश्व कप का आगाज शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में हो गया। किम्बरले में खेले गए ग्रुप-डी के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अंडर-19 वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 150 गेंदें बाकी रहते हुए सात विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


पूर्व वर्ल्ड चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में महज 129 रन पर ही ढेर हो गई। मेजबान टीम की तरफ से कप्तान पारसन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, उनके अलावा कोएत्जी (38) और बेओफोर्ट (25) रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से शफिकुल्लाह गफारी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 9.1 ओवर में दो मैडेन के साथ 15 रन देकर छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम ने इब्राहीम जदरान (52) और इमरान (57) रनों की बदौलत 25 ओवर में ही 130 रन बनाकर विश्व कप में जीत से आगाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed