फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan cricketer Shafiqullah Shafaq banned for six years

अफगानी क्रिकेटर पर लगा छह साल का बैन, इस गलती की वजह से तबाह हो सकता है करियर

Sun, 10 May 2020 10:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 10 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan cricketer Shafiqullah Shafaq banned for six years
शफीकउल्लाह शफाक - फोटो : ट्विटर

अफगानिस्तान की ओर से 24 वन-डे और 46 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके शफीकउल्लाह शफाक पर छह माह का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने APLT टी-20 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


शफाक ने 2018 में APLT-20 और 2019 में BPL के दौरान ACB भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन से जुड़े चारों आरोपों को स्वीकार किया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘शफाक पर अनुच्छेद 2.1.1 के उल्लंघन का आरोप लगा था जो फिक्सिंग या किसी तरह से उसमें शामिल होने या अनुचित तरीके से प्रभावित करने, या किसी समझौते में पक्षकार होने से जुड़ा है। इसमें जानबूझकर खराब प्रदर्शन करना भी शामिल है।’
विज्ञापन


इसके अलावा शफाक पर अनुच्छेद 2.1.3 के उल्लंघन और दो अन्य आरोप लगे थे। 30 वर्षीय शफाक ने अफगानिस्तान की ओर से सितंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed