फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs NZ: Afghanistan batter Rahmat Shah- Experience of playing in India will give us edge over New Zealand

AFG vs NZ: 'भारत में खेलने के अनुभव से हमें फायदा होगा', न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले अफगानिस्तान के रहमत का बयान

Sat, 07 Sep 2024 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

टेस्ट और वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शाह ने कहा कि उनकी टीम पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
AFG vs NZ: Afghanistan batter Rahmat Shah- Experience of playing in India will give us edge over New Zealand
रहमत शाह - फोटो : Twitter

विस्तार

अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ने कहा कि भारत में खेलने के पिछले अनुभव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार से नोएडा में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में उनकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा। शाह अफगानिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे जिसने बेंगलुरु (2018 बनाम भारत), देहरादून (2019 बनाम आयरलैंड) और लखनऊ (2019 बनाम वेस्टइंडीज) में टेस्ट मैच खेले थे।
विज्ञापन


शाह ने क्रिकबज से कहा, 'भारत में खेलने के पिछले अनुभव का हमें फायदा मिलेगा। नोएडा और लखनऊ हमारे घरेलू मैदान रहे हैं। हमने यहां कई मैच खेले हैं और अभ्यास शिविर लगाए हैं। हम भारत के मौसम और पिच की स्थिति से भी परिचित हैं, इसलिए निश्चित रूप से हम फायदे की स्थिति में हैं।'
विज्ञापन

टेस्ट और वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शाह ने कहा कि उनकी टीम पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, 'हम उन्हें कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती है और हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी की है। हम उनकी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ सितंबर से होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है जिसमें सलामी बल्लेबाज रियाज हसन, ऑलराउंडर शम्सुर्रहमान और तेज गेंदबाज खलील अहमद शामिल हैं। स्टार ऑलराउंडर राशिद खान चोट से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं। राशिद की अनुपस्थिति में जहीर खान और जिया उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम इस प्रकार है...
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), बाहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, शम्स उर रहमान, जिया उर रहमान, जहीर खान, कैस अहमद, खलील अहमद और निजात मसूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed