फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abu Dhabi T10 Chris Gayle five huge sixes in vain Bangla Tigers beat team abu dhabi by 10 runs

अबू धाबी टी-10: क्रिस गेल के पांच गगनचुंबी छक्के बेकार, बांग्ला टाइगर्स ने 10 रनों से जीता मैच

Sat, 27 Nov 2021 08:52 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 27 Nov 2021 08:52 AM IST
सार

टीम आबू धाबी की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली। लेकिन  वह अपनी टीम को  बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाम रहे। गेल ने अपनी पारी के दौरान पांच आसमानी छक्के लगाए। 

विज्ञापन
Abu Dhabi T10 Chris Gayle five huge sixes in vain Bangla Tigers beat team abu dhabi by 10 runs
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अबू धाबी टी-10 का 17वां मुकाबला 26 नवंबर को टीम अबू धाबी और बांग्ला टाइगर्स के बीच खेला गया। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का जलवा देखने को मिला। टी-20 विश्व कप में नाकाम रहे गेल ने टी-10 मैच में अपने बल्ले का जौहर दिखाया। उनकी टीम भले यह मुकाबला नहीं जीत पाई लेकिन यूनिवर्स बॉस ने मैदान पर मौजूद दर्शकों को जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान विपक्षी टीम के गेंदबाज बचते नजर आए। 

विज्ञापन


क्रिस गेल ने खेली तूफानी पारी

टीम अबू धाबी की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने बांग्ला टाइगर्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस गेल ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके सहित पांच आसमानी छक्के लगाए। एक समय ऐसा लगा रहा था कि गेल अपनी टीम को जीत दिला देंगे। गेल जब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके आगे बांग्ला टाइगर्स के बॉलर गेंदबाजी करने से कतराते नजर आए। यूनिवर्स बॉस 23 गेंदों पर 52 बनाकर नाबाद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बांग्ला टाइगर्स ने 10 रनों से हराया

इस मुकाबले में टीम अबू धाबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्ला टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 130 रन बनाए। टाइगर्स की तरफ से विल जैक्स 43, हजरतुल्लाह जजाई 41 और फाफ डु्प्लेसी ने 8 गेंदों पर 22 रनों की तूफानी पारी खेली। जीतने के लिए 131 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी टीम अबू धाबी निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 120 रन बना पाई। इस दौरान क्रिस गेल ने 52 रनों की पारी खेली और वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। उनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 20 और फिल साल्ट ने 17 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed