विराट कोहली के लिए चेतावनी, आ रही है एक और 'रन मशीन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लगता है कि वह इस समय भारतीय क्रिकेट की सबसे तेज रन मशीन हैं, लेकिन तो वो गलत हैं उनसे भी तेज और नई रन मशीन भारत को मिल गई लगती है और सब कुछ सही रहा तो जल्द ही दोनों एक साथ खेलते नजर भी आ सकते हैं।
कोहली इस समय निश्चित तौर पर टीम इंडिया के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। उन्हें सचिन तेंदुलकर के बाद अगला रन मशीन भी कहा जा रहा है। लेकिन अब कोहली के खेल के दीवानों के लिए एक सरप्राइज पैकेज है क्योंकि भारतीय क्रिकेट जगत से एक और उभरता सितारा है जो तेजी से कोहली के स्टारडम के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
हम यहां बात करे हैं ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की जिनकी उम्र महज 16 साल है और वह पंजाब की अंडर-16 टीम के लिए खेलते हैं। अभिषेक के साथ शानदार बात यह है कि वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करते हैं, यानी कोहली की तुलना में यह क्रिकेटर भारतीय टीम के लिए भविष्य में बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल करने में सक्षम होगा।
कोहली ने पिछले दिनों आईपीएल में लगातार रन बनाते हुए 1000 के करीब रन (973 रन) बनाए थे, लेकिन किसी टूर्नामेंट के एक सत्र में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए। जबकि अभिषेक ने न सिर्फ एक टूर्नामेंट के एक ही सत्र में कुल 1200 रन बना डाले। बल्कि सबसे ज्यादा 57 विकेट भी झटके। यही नहीं उस टूर्नामेंट में उनके नाम कई और रिकॉर्ड भी दर्ज हुए जो अपने आप में बेहद दिलचस्प है।
कोहली से मीलों आगे निकल गए 16 साल के अभिषेक
अगले कुछ सालों में विराट कोहली को चुनौती देते नजर आने वाले अभिषेक शर्मा ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में लाजवाब खेल दिखाया और ढेरों कीर्तिमान बना डाले। उनके इस रिकॉर्डतोड़ खेल की तारीफ कई बड़े क्रिकेटरों ने भी की है।
पंजाब की टीम के खेलने वाले अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में कुल 1200 रन बनाए और उन्होंने इसके लिए सिर्फ 7 मैचों की 12 पारियां ही खेली। उसके बाद मुंबई के सुवेद पार्कर ने 735 रन बनाए थे। यह टूर्नामेंट दिसंबर 2015 से जनवरी 2016 के बीच खेला गया था।
#अभिषेक के ही नाम बेस्ट स्ट्राइक रेट दर्ज है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 111.94 की औसत से रन बनाए थे।
#इस युवा बल्लेबाज के नाम किसी एक पारी में बेस्ट स्ट्राइक रेट (197.91) के साथ खेलने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।
#अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए। उन्होंने कुल 7 मैचों की 12 पारियों से 35 छक्के लगाए जबकि उनके बाद दूसरे नंबर पर रहे उनकी ही टीम के बल्लेबाज प्राभसिमरन सिंह ने 19 छक्के लगाए थे।
#साथ ही किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (7) लगाने का रिकॉर्ड भी इसी बल्लेबाज के नाम है।
#सबसे ज्यादा चौके भी अभिषेक ने ही लगाए हैं, उन्होंने कुल 159 चौके जड़े इस टूर्नामेंट में।
#अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में कुल 6 शतक लगाए हैं।
#अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में 226 रनों की नाबाद पारी खेली जो इस बार की दूसरी सबसे बड़ी पारी रही।
#अभिषेक ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं गेंद से भी कमाल किया है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने कुल 57 विकेट झटके हैं।
बल्ले से ही नहीं गेंदबाजी में भी अभिषेक ने ढाए हैं कहर
अमृतसर में जन्में अभिषेक शर्मा गजब के क्रिकेटर हैं.। वह बल्ले के साथ गेंदबाजी में भी कमाल की गेंदबाजी करते हैं। अभिषेक ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में गेंदबाजी में भी कई कीर्तिमान रचे हैं।
#इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अभिषेक की फिरकी गेंदबाजी का कमाल यह है कि एक पारी में उन्होंने 7 रन देकर 9 विकेट झटके हैं। जो टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
#वह सबसे ज्यादा मेडन डालने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने एएस संधू (128 ओवर) के बाद 122 ओवर मेडन डाले हैं।
#अभिषेक के टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 80 गेंदों में शतक लगाया था। टूर्नामेंट में 6 शतक 100 से कम गेंदों में बने हैं जिसमें 3 शतक तो इसी युवा बल्लेबाज ने ठोंक डाले हैं।
अभिषेक के चमकदार खेल को देखते हुए अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने ट्विट कर उनके शानदार खेल पर बधाई दी है और आगे भी ऐसे ही खेलते रहने की शुभकामना दी।
That's like @imVkohli s stats👏👏Proud of you Abhishek sharma..keep rocking..#vijaymarchent #u16 #punjabteam God bless pic.twitter.com/PhGaEZx5F4
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) June 15, 2016