फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ab devilliers and dale steyn returns in south africa squad

ऐतिहासिक टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका को मिली खुशखबरी, 'एबीडी' और 'स्टेन गन' की हुई वापसी

Wed, 20 Dec 2017 08:58 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
ab devilliers and dale steyn returns in south africa squad
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बॉक्सिंग डे के दिन शुरू होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टेस्ट इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि टेस्ट मैच चार दिवसीय डे-नाइट खेला जाएगा।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐतिहासिक टेस्ट से पहले बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन की टीम में वापसी हुई है। 26 दिसंबर को अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 दिवसीय डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। 33 वर्षीय एबी डीविलियर्स ने जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर 417 टेस्ट विकेट ले चुके डेल स्टेन 13 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में चोट लगी थी, लेकिन अब वो फिट हैं और टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। बता दें कि इन दोनों दिग्गजों को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में मैच प्रैक्टिस देने के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो एबीडी और स्टेन की वापसी का असली राज ये है

ab devilliers and dale steyn returns in south africa squad
डेल स्टेन - फोटो : twitter

दरअसल दक्षिण अफ्रीका को 5 जनवरी से टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी मेजबान टीम की ताकत बन सकते हैं। भारत के खिलाफ अहम सीरीज से पहले डीविलियर्स और स्टेन को वॉर्म अप कराया जा रहा है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की सेलेक्शन कमेटी के सदस्य लिंडा जोंडी ने कहा, ‘ये सिर्फ द.अफ्रीकी क्रिकेट नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बड़ी खबर है। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। जिम्बाब्वे के बाद मुश्किल सीरीज सामने है। हमारा मुकाबला दुनिया की नंबर-1 टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया से है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed