फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   a fan wants virat kohli in the pakistan super league

PSL को हिट करने के लिए फैन ने अपनाया अनोखा तरीका, विराट कोहली का किया इस्तेमाल

Fri, 02 Mar 2018 12:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
a fan wants virat kohli in the pakistan super league
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का जादू विश्वभर में फैल रहा है। कोहली की बल्लेबाजी के दीवाने पाकिस्तान में भी मौजूद हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी करते देखने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन


जी हां दर्शकों के लिए तरस रहे पाकिस्तान सुपर लीग में कुछ फैंस आए, जिन्होंने कोहली को बल्लेबाजी करते देखने की मांग कर दी। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग का तीसरा एडिशन 23 फरवरी 2018 से शुरू हुआ, जिसमें विदेश के कई खिलाड़ियों ने शिरकत की है। टूर्नामेंट के सिर्फ तीन मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि अन्य मैच दुबई में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर शुरू हुए इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों के स्टार क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। दुबई में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भले ही कई इंटरनेशनल खिलाड़ी खेल रहे हों, लेकिन इन्हें देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि दुबई के स्टेडियम बिलकुल खाली पड़े हुए हैं। दर्शकों को तरसते इस टूर्नामेंट का सोशल मीडिया पर भी जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के लिए इस अंदाज में फैन ने की मांग

a fan wants virat kohli in the pakistan super league
विराट कोहली - फोटो : BCCI




पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने टि्वटर अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- पाकिस्तान सुपर लीग में फैन्स विराट कोहली को देखना चाहते हैं। 
 

 


यूजर्स पीएसएल की ट्रॉफी के लिए लिख रहे हैं कि ऐसा लग रहा है मानो इसे किसी तीसरी क्लास के बच्चे ने डिजाइन किया हो।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed