फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धोनी या कोहली जैसे क्रिकेटर्स कभी सट्टेबाजों के झांसे में नहीं आएंगे'

Wed, 18 Sep 2019 06:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 18 Sep 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
A Dhoni or Kohli would never fall prey to bookies says ACU chief
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लग रहे फिक्सिंग के आरोप के बाद एक बार फिर से 'जेंटलमैन गेम’ कहे जाने वाले क्रिकेट की साख पर बट्टा लगता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त इस टी-20 लीग और उसके राज से पर्दा उठता जा रहा है। 

A Dhoni or Kohli would never fall prey to bookies says ACU chief
अजीत सिंह एसीयू के चीफ - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे मामले की जांच BCCI के एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह कर रहे हैं। पूर्व पुलिस अधिकारी रह चुके अजीत सिंह ने युवाओं को इस तरह से किसी भी मामले से दूर रहने की सलाह दी है। साथ-साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया।

A Dhoni or Kohli would never fall prey to bookies says ACU chief
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media

एससीयू के प्रमुख अजीत सिंह का मानना है कि सट्टेबाज कभी भी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों से संपर्क करने का प्रयास नहीं करेंगे क्योंकि इस कद के खिलाड़ी कभी भी सट्टेबाजों के झांसे में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Dhoni or Kohli would never fall prey to bookies says ACU chief
एमएस धोनी और विराट कोहली

मीडिया से बात करते हुए अजीत ने कहा कि, 'कोई बड़ा खिलाड़ी सट्टेबाजी में शामिल नहीं होगा। अगर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार क्रिकेटर इसमें शामिल होते हैं तो इससे उन्हें पैसों और प्रतिष्ठा दोनों का नुकसान है। प्रतिष्ठा अधिक मायने रखती है। इसलिए वे इन चीजों के लिए अपनी प्रतिष्ठा नहीं खोएंगे।

विज्ञापन
A Dhoni or Kohli would never fall prey to bookies says ACU chief
मैच फिक्सिंग - फोटो : social Media

एसीयू प्रमुख ने कहा, आप किसी को टूर्नामेंट का आयोजन करने से नहीं रोक सकते क्योंकि यह एक स्वतंत्र देश है, लेकिन बीसीसीआई ऐसा कर सकता है और यह कह सकता है कि यह मान्यता प्राप्त नहीं है, इसलिए खिलाड़ियों का नामांकन नहीं हो सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed