{"_id":"5a9021c24f1c1bc83b8b8730","slug":"24-february-2010-sachin-tendulkar-became-first-batsman-to-hit-double-hundred-in-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Flashback: सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन किया था क्रिकेट की नई पारी का आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Flashback: सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन किया था क्रिकेट की नई पारी का आगाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर में यूं तो न जाने कितने ही रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन 24 फरवरी 2010 को जो मुकाम उन्होंने हासिल किया, उसे पाने वाले वह पहले बल्लेबाज थे। करीब 24 साल तक अपनी बल्लेबाजी का करोड़ों फैंस को दीवाना बनाने वाले इस खिलाड़ी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर 100 शतक हैं।
टीम इंडिया के कई मौजूदा दिग्गज बल्लेबाजों ने भी कई बार माना है कि उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को देखकर ही खेलना शुरू किया। भारत को अपनी कई शानदार पारियों से खुशियां बनाने का मौका देने वाले तेंदुलकर के जीवन में 24 फरवरी का दिन बेहद खास है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कई मौजूदा दिग्गज बल्लेबाजों ने भी कई बार माना है कि उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को देखकर ही खेलना शुरू किया। भारत को अपनी कई शानदार पारियों से खुशियां बनाने का मौका देने वाले तेंदुलकर के जीवन में 24 फरवरी का दिन बेहद खास है।
विज्ञापन
इस दिन वन-डे में वह हुआ जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : File
इस दिन उन्होंने वन-डे क्रिकेट में वह कारनामा कर डाला था, जिसे उनसे पहले किसी ने नहीं किया था। दरअसल, हम बात कर रहे उनके वन-डे क्रिकेट में दोहरे शतक की। मास्टर ब्लास्टर ने आज ही दिन ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में आज से ठीक 8 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे में 200 रन की नाबाद की पारी खेली थी।
अब तक पांच बल्लेबाज बना चुके हैं दोहरा शतक
रोहित शर्मा
- फोटो : File
सचिन से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज ने वन-डे में 200 रन के आंकड़े को नहीं छुआ था। हालांकि मौजूदा क्रिकेट में दुनिया के पांच बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। भारत के रोहित शर्मा (तीन बार) और वीरेंद्र सहवाग के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने भी वन-डे में दोहरे शतक लगाए हैं।
401 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए डीविलियर्स ने भी खेली थी तूफानी पारी
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : File
तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 401 रन का विशाल स्कोर बनाया था। तेंदुलकर ने 147 गेंदों पर 25 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही लगातार अपने विकेट गंवाती रही और 42.5 ओवर में 242 रन पर ढेर हो गई। हालांकि एबी डीविलियर्स ने नाबाद 114 रन की पारी जरूर खेली थी, लेकिन उनके साथ कोई प्रोटियाज बल्लेबाज साथ नहीं खड़ा हो सका।