फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2.4 crore viewers watched CSK vs GT first qualifier at same time st Jio Cinema

GT vs CSK: पहले क्वालिफार में दिखी धोनी की दीवानगी, जियो सिनोमा पर रिकॉर्ड 2.4 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा मैच

Wed, 24 May 2023 12:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 May 2023 12:01 AM IST
सार

आईपीएल 2023 में पहले भी धोनी की दीवानगी जमकर देखने को मिली है और पहले क्वालिफायर मैच में 2.4 करोड़ लोगों ने एक साथ जियो सिनेमा पर मैच देखा। आईपीएल 2023 में इससे पहले भी 2.4 करोड़ लोग एक साथ जियो सिनेमा पर चेन्नई और बैंगलोर का मैच देख चुके हैं। 
 

विज्ञापन
2.4 crore viewers watched CSK vs GT first qualifier at same time st Jio Cinema
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर मैच चेन्नई सुपर किंग्स और और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। चेन्नई की टीम ने यह मैच 15 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई। अब चेन्नई की कोशिश रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने की होगी। इस बार जीत के साथ धोनी की टीम मुंबई की बराबरी करना चाहेगी, जिसने सबसे ज्यादा पांच बार यह टूर्नामेंट जीता है। 
विज्ञापन


चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में चेन्नई के खिलाड़ी दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान को विजयी विदाई देने की कोशिश करेंगे। धोनी मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी हैं और आईपीएल 2023 के पूरे सीजन में यह साबित हुआ है। विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान में भी फैंस चेन्नई को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। कोलकाता और जयपुर में फैंस अपनी घरेलू टीम को सपोर्ट करने की बजाय धोनी को सपोर्ट कर रहे थे। 
विज्ञापन


आईपीएल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर हो रही है और यह एप भी धोनी की लोकप्रियता का गवाह बना है। चेन्नई और गुजरात के मैच को जियो सिनेमा पर एक साथ 2.4 करोड़ लोगों ने देखा। जियो सिनेमा पर किसी भी आईपीएल मैच को एक साथ इससे ज्यादा लोगों ने नहीं देखा है। इससे पहले चेन्नई को गुजरात के मैच को भी एक साथ 2.4 करोड़ लोग देख रहे थे। इस मैच में धोनी के साथ विराट कोहली भी खेल रहे थे। जियो सिनेमा में 10 सबसे ज्यादा देखे गए आईपीएल मुकाबलों में पांच मैच चेन्नई सुपर किंग्स के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो सिनेमा पर सबसे ज्यादा देखे गए मैच
  1. गुजरात बनाम चेन्नई (2.4 करोड़)
  2. चेन्नई बनाम बैंगलोर (2.4 करोड़)
  3. चेन्नई बनाम राजस्थान (2.2 करोड़)
  4. गुजरात बनाम बैंगलोर (2.2 करोड़)
  5. मुंबई बनाम गुजरात (2 करोड़)
  6. मुंबई बनाम पंजाब (2 करोड़)
  7. लखनऊ बनाम मुंबई (1.9 करोड़)
  8. राजस्थान बनाम चेन्नई (1.9 करोड़)
  9. कोलकाता बनाम चेन्नई (1.9 करोड़)
  10. हैदराबाद बनाम बैंगलोर (1.9 करोड़)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed