फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   15 fall in Sri Lanka, New Zealand wicket fest

विकेटों के पतझड़ के बीच श्रीलंका मुश्किल में

Sat, 03 Jan 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला/वेलिंगटन
अमर उजाला/वेलिंगटन Updated Sat, 03 Jan 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
15 fall in Sri Lanka, New Zealand wicket fest

न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन श्रीलंकाई टीम विकेटों के पतझड़ के बीच बैकफुट पर आ गई है। वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले मैच में आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना कर चुकी मेहमान टीम ने न्यूजीलैंड को 221 रन पर समेट दिया।

विज्ञापन


जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक उसके भी पांच विकेट महज 78 रन पर गिर गए। स्टंप के समय कुमार संगकारा 33 रन बनाकर खेल रहे थे। अपनी पारी के दौरान संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार रन भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन


श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए न्यूजीलैंड को 221 रन पर समेट दिया। केन विलियमसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए जबकि हामिश रदरफोर्ड ने 37 और रॉस टेलर ने 35 रन का योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले मैच में तूफानी 195 रन बनाने वाले कप्तान ब्रैंडन मैककुलम महज दो गेंद खेलकर सुरंगा लकमल की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। नुआन प्रदीप ने सर्वाधिक चार जबकि लकमल ने तीन और धमीका प्रसाद ने दो विकेट लिए।

जवाब में श्रीलंका की भी शुरुआत बेहद खराब रही। खासकर नील वैग्नर की जगह टीम में शामिल किए गए डग ब्रेसवेल ने तीन विकेट लेकर मेहमान टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। ओपनर दिमुथ करुणारत्ने 16 और कौशल सिल्वा मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। लाहिरू थिरिमाने खाता भी नहीं खोल सके जबकि कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 15 रन बनाकर आउट हो गए। संगकारा हालांकि 33 रन बनाकर एक छोर थामे हुए हैं।


संगकारा ने पूरे किए 12 हजार रन
श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा टेस्ट क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर दो रन लेने के साथ ही संगकारा ने यह उपलब्धि हासिल कर ली। दिग्गज बल्लेबाज ने सीरीज की शुरुआत 11,988 रन के साथ की थी लेकिन पहले टेस्ट में वह छह और एक रन ही बना सके। उनसे आगे अब सचिन तेंदुलकर (15,921), रिकी पोंटिँग (13,378), जैक्स कैलिस (13,289) और राहुल द्रविड़ (13,288) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed