फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   1.7 crore people watched MS Dhoni batting in Jio Cinema app Gautam Gambhir trolled after his 2 sixes

CSK vs LSG: रिकॉर्ड 1.7 करोड़ लोगों ने जियो सिनेमा पर देखी धोनी की बल्लेबाजी, दो छक्कों के बाद ट्रोल हुए गंभीर

Mon, 03 Apr 2023 10:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 10:52 PM IST
सार

धोनी ने लखनऊ के खिलाफ मैच में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाकर आउट हो गए। इस दौरान रिकॉर्ड 1.7 करोड़ लोगों ने जियो सिनेमा एप पर धोनी की बल्लेबाजी देखी। वहीं, धोनी के छक्कों के बाद गौतम गंभीर को भी जमकर ट्रोल किया गया। 
 

विज्ञापन
1.7 crore people watched MS Dhoni batting in Jio Cinema app Gautam Gambhir trolled after his 2 sixes
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा मुकाबला फैंस के लिए बेहद खास रहा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलाव दिखाया। पिछले मैच में धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और इस मैच में भी वह इसी क्रम पर खेलने उतरे। वह 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए आए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। हालांकि, तीसरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में वह आउट हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



धोनी ने इस मैच में सिर्फ तीन गेंद का सामना किया और चंद मिनट ही बल्लेबाजी की, लेकिन उनको देखने के लिए 1.7 करोड़ लोगों ने जियो सिनेमा एप या वेबसाइट का रुख किया। इस आईपीएल में एक समय पर सबसे ज्यादा दर्शकों का यह नया रिकॉर्ड था। इससे पहले गुजरात के खिलाफ मैच में धोनी की ही बल्लेबाजी देखने के लिए 1.6 करोड़ लोग जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर पहुंचे थे। 

धोनी के छक्के के बाद ट्रोल हुए गंभीर
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पुराने साथी गौतम गंभीर की टीम के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाए और अपनी टीम का स्कोर 217 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। धोनी के दो छक्के देखकर गौतम गंभीर निराश हो गए, क्योंकि इन दो छक्कों ने उनकी टीम के लिए लक्ष्य और मुश्किल कर दिया था। गंभीर का निराश चेहरा कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद फैंस ने जमकर उन्हें ट्रोल किया। 



इस मुकाबले में 12 रन बनाने के साथ ही धोनी ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। धोनी आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी हैं और पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स ऐसा कर चुके हैं।



चेन्नई ने 217 रन का स्कोर बनाया
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंद में 57 और डेवोन कॉन्वे ने 29 गेंद में 47 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत की। इसके बाद शिवम दुबे और रायुडू ने 27 और धोनी ने तीन गेंद में 12 रन बनाकर टीम का स्कोर 217 रन तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed