फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Bizarre Exit: Beyers Swanepoel Leaves Match Midway to Catch Flight, Faces Action

फाइनल के बीच बनाया चोट का बहाना: UK के लिए फ्लाइट लेने पहुंचा क्रिकेटर; टीम को पता चला तो पैरों तले खिसकी जमीन

Tue, 31 Mar 2026 04:07 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 31 Mar 2026 04:07 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में बेयर्स स्वानेपोएल का मैच के बीच मैदान छोड़कर फ्लाइट पकड़ने जाना क्रिकेट इतिहास की सबसे अजीब घटनाओं में शामिल हो गया है। इस फैसले से उनकी टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और अंततः हार झेलनी पड़ी। अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Bizarre Exit: Beyers Swanepoel Leaves Match Midway to Catch Flight, Faces Action
बेयर्स - फोटो : IG/beyy__swanepoel

विस्तार

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है। अब तक हुए तीन मैचों में फैंस को जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। एक तरफ जहां फैंस दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस हैरान कर देने वाली घटना में एक क्रिकेटर ने अपनी टीम का फाइनल मैच बीच में छोड़ दिया और चोट का बहाना बनाकर मैदान से बाहर गया। फिर वहां से रफूचक्कर हो गया। वह क्रिकेटर यूनाइटेड किंगडम के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंच गया, जहां उसे काउंटी क्रिकेट खेलना था। इस अजीबोगरीब घटना ने दुनिया भर के फैंस का ध्यान खींचा है। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट से जुड़ा मामला
दरअसल,  क्रिकेट में वैसे तो अजीब घटनाएं कभी-कभी देखने को मिलती हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बेयर्स स्वानेपोएल से जुड़ा यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टूर्नामेंट सीएसए प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिवीजन-1 के फाइनल मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यह मुकाबला लायंस और टाइटंस के बीच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कोटे के पूरे ओवर कर निकल गए
लायंस की ओर से खेल रहे स्वानेपोएल ने अपने 10 ओवर पूरे किए और 44 रन देकर तीन विकेट भी लिए। टीम 248 रन के लक्ष्य को बचाने की कोशिश कर रही थी और मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थीस मैच खत्म होने से आठ ओवर पहले ही स्वानेपोएल मैदान छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

चोट नहीं, फ्लाइट पकड़ने गया खिलाड़ी!
शुरुआत में टीम और साथी खिलाड़ियों को लगा कि 27 वर्षीय खिलाड़ी को कोई हल्की चोट (निगल) लगी है। इसी वजह से कुछ समय के लिए सब्स्टीट्यूट फील्डर की अनुमति भी दी गई। लेकिन असली सच्चाई तब सामने आई, जब टाइटंस की ओर से पूछताछ की गई। तब पता चला कि स्वानेपोएल किसी चोट की वजह से नहीं, बल्कि यूनाइटेड किंगडम की फ्लाइट पकड़ने के लिए मैदान छोड़कर गए थे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह डगआउट में अपने कुछ साथियों को अलविदा कहकर सीधे शाम साढ़े सात बजे की फ्लाइट पकड़ने निकल गए।

टीम को खेलना पड़ा 10 खिलाड़ियों के साथ
जब यह साफ हो गया कि खिलाड़ी चोटिल नहीं था, तो नियमों के अनुसार लायंस को सब्स्टीट्यूट फील्डर की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में टीम को आखिरी ओवरों में सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना पड़ा। इसका सीधा असर मैच पर पड़ा और लायंस को आखिरी गेंद से ठीक पहले हार का सामना करना पड़ा।

काउंटी क्रिकेट खेलने की थी तैयारी
दरअसल, स्वानेपोएल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए वॉर्सेस्टरशायर से जुड़ने वाले हैं। इसी वजह से उन्होंने मैच बीच में छोड़कर फ्लाइट पकड़ने का फैसला किया।
हालांकि, हैरानी की बात यह है कि उनकी अपनी टीम को इस प्लान की कोई जानकारी नहीं थी।

टीम मैनेजमेंट नाराज, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का खतरा
लायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोनो लीफ राइट ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'मैं बेयर्स से बेहद निराश हूं। उनके इस कदम ने टीम की संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ काम किया है, जिसे हमने पिछले छह वर्षों में बनाया है। उन्होंने यूनियन और फैंस को निराश किया है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर सकती है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुरू की जांच
इस पूरे मामले ने क्रिकेट प्रशासन को भी सक्रिय कर दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट प्रमुख एडी खोजा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, 'हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नियमों के अनुसार प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। 48 घंटे के भीतर स्थिति साफ कर दी जाएगी।'

एनओसी पर भी सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लायंस को स्वानेपोएल के काउंटी खेलने की योजना के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। टीम को एनओसी भी मैच के दिन रात में मिला। ऐसे में यह भी संभव है कि अधिकारी इस एनओसी को मंजूरी न दें, जिससे उनका काउंटी क्रिकेट खेलना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed