{"_id":"593ad1d14f1c1b00399c83b8","slug":"4-years-girl-raped-accused-beaten-to-death-by-public-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के पांडव नगर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर संजय झील में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी को मौके से दबोचकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने के बाद आरोपी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चार साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ पांडव नगर इलाके में रहती है। बच्ची बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने बताया कि कोई व्यक्ति उसकी बच्ची को लेकर संजय झील गया था। लोग आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद बच्ची की मां संजय झील पहुंची, जहां उसने अपनी बेटी को बदहवास अवस्था में देखा। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची लोगों ने आरोपी की इतनी पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत बच्ची और आरोपी को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद आरोपी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है।