फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Winter Blues: Dispel the Sadness with Light

विंटर ब्लूज: उदासी की धुंध को रोशनी से दूर करें

Sun, 30 Nov 2025 06:54 AM IST
लव गौर कैरोलीन हॉपकिंस लेगास्पी
कैरोलीन हॉपकिंस लेगास्पी Published by: लव गौर Updated Sun, 30 Nov 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
सार
ठंड दस्तक दे रही है। अगर विंटर ब्लूज सरीखी उदासी आप पर भी छा रही हो, तो रोशनी का यह उपचार कारगर हो सकता है।
 
loader
Winter Blues: Dispel the Sadness with Light
Winter Blues - फोटो : instagram

विस्तार

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में अवसाद पर अध्ययन करने वाले शोधार्थी डॉ. रेमंड लैम का कहना है कि सर्दियों के छोटे, कम रोशनी वाले व ठंडे दिन कई लोगों को उदास महसूस करा सकते हैं। ऊर्जा व उत्साह की भावना भी कम हो सकती है। प्राकृतिक रोशनी कम मिलने की वजह से उदासी (जिसे अक्सर विंटर ब्लूज कहा जाता है) घेर सकती है। अगर यह मामला गंभीर हो जाता है और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में दखल देने लगता है, तो वह एक तरह से अवसाद है, जिसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (एसएडी) कहते हैं।


अच्छी बात यह है कि इसमें लाइट थेरेपी (प्रकाश उपचार), जिसमें आपकी आंखों को नकली धूप में रखा जाता है, आपकी मदद कर सकती है। न्यूयॉर्क शहर के माउंट सिनाई में इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन की वैज्ञानिक मारियाना फिगुएरो बताती हैं कि जब सूरज की रोशनी आपकी आंखों में जाती है, तो यह आपके दिमाग को मेलाटोनिन हार्मोन बनाना बंद करने का संकेत देती है। नतीजतन, आप ज्यादा सजगता महसूस करते हैं, जिससे आपका मिजाज अच्छा हो जाता है। साथ ही, सूरज की रोशनी आपके दिमाग में सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ा सकती है, जो भावनाओं को नियंत्रित करने और आपको खुश करने में अहम भूमिका निभाता है।


पतझड़ व सर्दियों में तेज कृत्रिम रोशनी में रहने से सूरज की रोशनी की भरपाई हो सकती है। इसमें आमतौर पर हर सुबह लगभग 30 मिनट के लिए लाइट थेरेपी बॉक्स (या एसएडी लैंप) के सामने बैठना होता है। शोधकर्ता दशकों से लाइट थेरेपी पर अध्ययन कर रहे हैं। 2006 में, डॉ. लैम और उनकी टीम ने मौसमी अवसाद के मरीजों पर एक छोटा नैदानिक परीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि लाइट थेरेपी उनके मूड को बेहतर बनाने में बेहद असरदार थी।

शोधकर्ताओं के अनुसार, काफी चमक वाला एसएडी लैंप इस्तेमाल करें। सबसे अच्छा 10,000 लक्स वाला लैंप है। यह काफी चमकदार होता है, लेकिन इतना भी नहीं कि आंखों में तकलीफ हो। अच्छा होगा कि आप लैंप का इस्तेमाल सुबह करें। आप जितनी जल्दी लैंप का उपयोग करेंगे, उतना बेहतर होगा। अगर शुरुआत में सुधार न दिखे, तो हार न मानें। कुछ लोगों को बेहतर महसूस करने में हफ्तों लग जाते हैं। लाइट थेरेपी के साथ व्यायाम, पौष्टिक आहार और नियमित तौर पर सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने पर उदासी की धुंध छंट सकती है। आप डिप्रेशन के दूसरे इलाज, जैसे एंटीडिप्रेसेंट दवाएं या टॉक थेरेपी भी आजमा सकते हैं।  ©The New York Times 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed