फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   When laugh will laugh on us

हंसी जब हम पर हंसेगी

Tue, 06 Oct 2015 07:53 PM IST
आसिम अनमोल
आसिम अनमोल Updated Tue, 06 Oct 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
When laugh will laugh on us

एक जमाना था, जब हम खुलकर हंसा करते थे। मगर आज ऐसे मुंह फुलाकर रहने लगे हैं कि मानो हंसने की तालीम ही भूल गए हैं। न जाने हमारी हंसी को किसकी नजर लग गई है। अब नजर लगने की बात पर यह भी कहना जरूरी है कि नजर लगी नहीं है, बल्कि हम-आप खुद नजर के होकर रह गए हैं। यकीनन हंसी के इर्द-गिर्द हमको होना चाहिए था। पर हम उलझनों के साथ रहने में इतने माहिर होते जा रहे हैं कि हंसी ने भी हमसे किनारा कर लिया है। उसने भी सोचा होगा कि इनके बीच जाकर हम अपनी परंपरा की बुनियाद को क्यों कमजोर करें!

विज्ञापन


आज हम दूसरों को खुश देखकर सीआईडी बनकर उसकी जांच-पड़ताल करना नहीं भूलते। गलतफहमियों से उपजनेवाले नफरत के बीज को खाद-पानी देकर बड़ा करना याद रखते हैं। बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने के बजाय उसमें इजाफा करने में दिन-रात सिर खपाते रहते हैं। मगर खुद के जीवन की संतुष्टि के लिए हमें हंसना याद नहीं रहता।
विज्ञापन


याद रहे, हंसना एक कला है, और हम इस कला को भूलते जा रहे हैं। ऐसा लगता है, मानो हंसने के हमारे नजरिये ही हमारे नहीं रहे। हम गैरों के हिसाब से हंसने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी अपनी हंसी तो बेगानी होती जा रही है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या इसकी वजह हमारा खुद पर न हंसना है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धोखे में नहीं रहा जा सकता कि बीरबल, मुल्ला नसरुद्दीन और गोनू झा का जमाना लौटकर आएगा। चेहरों की उड़ रहीं हवाइयों के पार जाकर क्लोजअप मुस्कान बनाने का अभ्यास हमें खुद करना होगा। हमें अपनी खोई मुस्कान वापस लानी होगी। दिखावे के ठहाके अब किसी काम के नहीं रहे। ऐसे ठहाके इंसान को और बीमार कर रहे हैं। अब ऐसी हंसी का फायदा ही क्या, जो डिप्रेस्ड कर दे।


इसलिए अब नफे-नुकसान की गिनती करना छोड़कर हंसने की प्लानिंग करनी होगी। यही हमें जीवन भर खुशहाल रख सकती है। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो हंसी हम आप पर हंस-हंस कर तंज कसेगी कि संसार में आकर तुमसे इत्तू-सा काम भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed