फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   US Professor Cris Hassold Florida College and Ideal of Khalil Gibran for good teacher

ज्ञान: बुद्धि के घर से मन की दहलीज तक... खलील जिब्रान की आदर्श शिक्षक की बात प्रोफेसर हैसोल्ड पर बिल्कुल सटीक

Sun, 25 May 2025 08:44 AM IST
ज्योति भास्कर हैंक सैंडर्स, द न्यूयॉर्क टाइम्स
हैंक सैंडर्स, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 25 May 2025 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रोफेसर हैसोल्ड सच्चे शिक्षक की भांति छात्र को बुद्धि के घर में प्रवेश करने के लिए नहीं कहती थीं, बल्कि वह उन्हें मन की दहलीज तक ले जाती थीं।
loader
US Professor Cris Hassold Florida College and Ideal of Khalil Gibran for good teacher
फ्लोरिडा के न्यू कॉलेज में प्रोफेसर क्रिस हैसोल्ड ने 50 से ज्यादा वर्षों तक पढ़ाया (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

कुछ साल पहले की बात है। न्यू जर्सी के मोंटक्लेयर स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ. निकोल आर्चर को अपने मेलबॉक्स में एक रहस्यमय पैकेट दिखाई दिया। उन्हें जानकारी थी कि उनके एक प्रिय कॉलेज प्रोफेसर ने अपनी वसीयत में उन्हें कुछ दिया है। वह किसी उपहार की उम्मीद कर रही थीं-शायद एक शानदार डिनर के लिए पर्याप्त पैसे, या प्रोफेसर द्वारा हाथ से बनाए मोतियों वाले कंगनों में से एक। लेकिन जब 49 वर्षीय डॉ. आर्चर ने वसीयत के अंतिम पृष्ठ पर संख्या देखी-1,00,000 डॉलर-तो उन्हें लगा कि शायद दशमलव बिंदु गलत स्थान पर लगा होगा। लगभग उसी समय, देश भर में 30 अन्य लोगों को भी इसी तरह के पत्र मिले, जो एक प्रोफेसर के कहने पर भेजे गए थे, जिनकी कक्षा में वे वर्षों पहले गए थे।



फ्लोरिडा के न्यू कॉलेज में प्रोफेसर क्रिस हैसोल्ड ने 50 से ज्यादा वर्षों तक पढ़ाया था। छात्र-छात्राओं के प्रति उनका स्नेह कुछ ऐसा था कि उनकी डांट खाकर भी बच्चे उनके घर आया करते थे और उनकी मदद भी करते थे। डॉ. आर्चर याद करती हैं कि 1995 में एक महत्वाकांक्षी, किंतु दिशाहीन छात्रा के रूप में वह कॉलेज पहुंची थीं, और तब उन्होंने प्रोफेसर हैसोल्ड को संतरे के एक ढेर के साथ देखा था। उनके पूछने पर प्रोफेसर हैसोल्ड ने बताया कि ये सभी संतरे उन्होंने अपनी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लाए हैं।


खलील जिब्रान की आदर्श शिक्षक को लेकर कही गई बात-अगर शिक्षक वाकई बुद्धिमान है, तो वह छात्र को अपनी बुद्धि के घर में प्रवेश करने के लिए नहीं कहता, बल्कि वह उसे उसके ही मन की दहलीज तक ले जाता है-प्रोफेसर हैसोल्ड पर बिल्कुल सटीक बैठती थी। उनके छात्र और छात्राएं उनसे इस कदर जुड़ जाते थे कि कक्षा खत्म होने के बाद भी उनके शिक्षण सहायक के रूप में काम करना पसंद करते थे। डॉ. आर्चर कहती हैं, ‘जैसे मेरे पास पुस्तकों का संग्रह है, ठीक उसी तरह से प्रोफेसर हैसोल्ड के पास छात्र-छात्राओं का संग्रह था और यही उनकी पूंजी थी।’ 2016 में वह सेवानिवृत्त हो गईं, तब उनकी उम्र 85 साल थी। अपने अंतिम समय में वह अपने छात्रों से कहती थीं कि वह जब जाएंगी, तो सबके लिए कुछ न कुछ छोड़कर जाएंगी। वह कोई ऐसी महिला नहीं थीं, जो बड़ी आलीशान जिंदगी जीती हों।

उनकी ऐसी बातें सुनकर छात्र भावुक हो उठते थे। उनके निधन के कुछ ही समय बाद उनके पूर्व छात्र-छात्राओं को उनकी तरफ से एक-एक पैकेट मिला, जिसमें उन्हें एक बड़ी राशि मिलने की सूचना थी, लेकिन इसके पीछे प्रोफेसर हैसोल्ड का संदेश यह था कि ‘यहां कुछ ऐसा है, जो आपको आप बनने में मदद करेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed