फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   true worship

कृतज्ञता के आंसू से भीग गई गोद

Mon, 04 Feb 2013 08:50 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 04 Feb 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
true worship

ईश्वर की पूजा-उपासना आस्था का एक रूप तो है ही, इससे भी बड़ी भगवद्भक्ति है, दीन-दुखियों की सेवा करना। हमारे धर्मग्रंथों में वर्णित हर प्रसंग में यह सीख दी गई है कि रोगियों की अपने हाथों से सेवा करने से साक्षात प्रभु के दर्शन होते हैं।

विज्ञापन


स्वामी रामकृष्ण परमहंस के शिष्य दुर्गाचरण नाग काली की उपासना के बाद अपना समय गरीबों और बीमारों की सेवा में लगाकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करते थे। वह रोगियों को निःशुल्क दवा देते और अपने हाथों से उनकी सेवा करते थे।
विज्ञापन


कोलकाता में प्लेग का प्रकोप हुआ। नाग महाशय प्लेग से प्रभावित क्षेत्र में पहुंच जाते। वह झोपड़ियों में जाकर रोगियों को दवा देते और उनके शरीर की सफाई करते। एक दिन वह एक झोपड़ी में गए, तो प्लेग से प्रभावित एक मरणासन्न वृद्ध बोला, डॉक्टर साहब, मैं अब बच नहीं पाऊंगा। अंतिम समय है। मेरी इच्छा है कि अंतिम क्षण मेरे मुंह में गंगा जल की पावन बूंदें तो पड़ ही जाएं, गंगा मैया के दर्शन भी हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाग महाशय समझ गए कि अब इस वृद्ध का अंतिम समय है। उन्होंने उसे कंधे पर उठाया और एक किलोमीटर दूर गंगा किनारे तक ले गए। उन्होंने उसे गंगा जल पिलाया तथा अपनी गोद में उसका सिर लेकर बैठ गए। कुछ देर बाद उस वृद्ध का निधन हो गया। अंतिम सांस लेने से पूर्व वृद्ध की आंखों से बह रहे आंसू नाग महाशय के प्रति कृतज्ञता के परिचायक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed