फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   they need nutritious diet

उन्हें पौष्टिक आहार चाहिए

Wed, 10 Apr 2013 10:11 PM IST
सहीराम
सहीराम Updated Wed, 10 Apr 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
they need nutritious diet

लगता है जी कि जलकुकड़ों को कोई राहत नहीं है। अब देखिए न, कसाब को बिरयानी खिलाए जाने से जो लोग नाराज रहते थे, उन्हें उसकी फांसी के बाद भी कोई राहत नहीं।

विज्ञापन


वे अब इस बात पर नाराज हो सकते हैं कि निर्भया के आरोपियों में से एक ने अपने लिए पौष्टिक आहार की मांग की है, क्योंकि उसे एयर फोर्स में भर्ती होने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देनी है।
विज्ञापन


लोगों के कुढ़ने की एक वजह तो पहले से ही मौजूद थी कि जिसने निर्भया के साथ सबसे ज्यादा नृशंसता की, वह सजा से बच जाएगा। अब बलात्कारी पौष्टिक आहार की मांग कर रहे हैं। महिलाएं और बच्चे तो चाहे इस मुल्क में कुपोषण के शिकार रहें, पर अपराधियों को पौष्टिक आहार जरूर चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेचारे गरीब यह मांग नहीं कर सकते कि उन्हें पढ़ना है, इसलिए उन्हें पौष्टिक आहार चाहिए। वे तो रूखी-सूखी खाकर भी पढ़ सकते हैं। यह अपराधी बाहर होता, तो यह मांग न करता। किससे करता? पर अब वह यह कर रहा है। अपराधी है न।

इससे पहले उसने परीक्षा की तैयारियों के लिए एक ट्यूटर की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। बताइए, प्रतियोगिता परीक्षाओं में बैठनेवाले में कितनों को ट्यूटर मिलता है।

बाहर होता, तो शायद उसे भी नहीं मिलता। पर अब मिल रहा है। अपराधी है न। उसने तो अपने लिए अखबारों और किताबों की भी मांग कर दी है। उसने इग्नू के परीक्षा शिड्यूल की भी मांग कर दी। वहां भी उसे परीक्षा देनी है।

निर्भया के साथ बलात्कार के वक्त जो माहौल था, वह अब नहीं है। अब इंडिया गेट या रायसीना पर कोई भीड़ इकट्ठा नहीं हो रही। अब कोई फांसी देने की मांग नहीं कर रहा। अब वे डरे हुए नहीं हैं।

अब उनके वकील उनके मुकदमे लड़ रहे हैं। वे भी अपने मुवक्किलों के पक्ष में दलीलें देते हैं, उनका बचाव करते हैं, उनकी हत्या होने का डर दिखाते हैं। उनके लिए तारीखें मांगते हैं। सुविधाएं मांगते हैं।

अब वे डरते नहीं, मांग करते हैं। मुकदमा कहीं और चलाने की मांग करते हैं। जेल में कहीं और रखने की मांग करते हैं। ट्यूटर की मांग करते हैं। पौष्टिक आहार की मांग करते हैं। हम सब के जोश का वक्त बीत गया।


अब शायद उनके हंसने का वक्त आया हो। और अगर आप जलकुकड़े नहीं हैं, तो यह संतोष कर सकते हैं कि कसाब ने चाहे कितनी भी बिरयानी खाई हो, अंत तो उसका आया ही। हो सकता है, पौष्टिक आहार मांगनेवाले का भी आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed