फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   the aadhar is niradhar

यह आधार निराधार है

Wed, 25 Mar 2015 08:04 PM IST
सहीराम
सहीराम Updated Wed, 25 Mar 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
the aadhar is niradhar

आदमी के पास आधार हो, तो बड़ी सुविधा हो जाती है जी। उसका राशन कार्ड बन जाता है, और बताते हैं कि राशन मिलने भी लगता है। उसे गैस भी मिलने लगती है। आधार नहीं हो, तो बिना कुछ खाए गैस बनने लगती है जी। आधार हो, तो मनरेगा का जॉब कार्ड भी मिल जाता है। एक जमाना था साहब, जब रीढ़ की बड़ी कद्र थी, और लोगों की दो श्रेणियां बन गई थीं- एक रीढ़ वाले लोग और दूसरे, बिना रीढ़ के लोग। फिर एक चीज नाक होती थी। कुछेक की नाक बड़ी ऊंची होती थी, जबकि दूसरों की तो कई बार नाक कट भी जाती थी। पर अब इन चीजों का कोई मतलब नहीं।

विज्ञापन


अब तो बस आधार है। आधार के आधार पर ही श्रेणियां निर्धारित होती हैं। या तो आपके पास आधार है या नहीं है। अगर आधार नहीं है, तो फौरन बनवाओ। पहले राजनीतिक पार्टियों के साथ यही होता था कि 'आधार' नहीं हो, तो वे जीत नहीं सकती थीं। मगर अब समस्या इतनी विकट हो चुकी है कि आदमी भी बिना आधार के नहीं चल सकता। आधार है, तो आदमी टिका रहता है। आधार नहीं है, तो उसे बोरिया-बिस्तर बांधना पड़ता है; ठीक उसी तरह, जैसे आधार छिन जाने पर राजनीतिक दलों को बोरिया-बिस्तर बांधना पड़ता है।
विज्ञापन


निराधार बातें तो चल जाती हैं, और अच्छे-खासे तथ्यों तक को आधारहीन ठहराया जा सकता है, लेकिन अगर आदमी आधारहीन हो जाए, तो उसके देशविहीन होने का खतरा पैदा हो जाता है। एक जमाने में राशन कार्ड लोगों की पहचान हुआ करता था, फिर वोट का कार्ड पहचान बना। अब आधार के बिना कोई पहचान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तो दुआ दो सुप्रीम कोर्ट को, जिसने बिना आधार के इंसान को भी इस देश का नागरिक मान लिया, और यह कह दिया कि आधार के बिना लोगों को सरकार से मिलनेवाले लाभ के नहीं मिलने जैसी बातें निराधार हैं। हालांकि एक बार सरकार ने भी आधार को निराधार मान लिया था, पर पता नहीं क्यों फिर वह उसी पर आधारित होने लगी। ऐसे में अच्छा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया- इन आधारहीन बातों का कोई आधार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed