फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Swaraj, Ramraj, ordinance rule

सुराज, रामराज, अध्यादेश राज

Wed, 14 Jan 2015 07:42 PM IST
सहीराम
सहीराम Updated Wed, 14 Jan 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Swaraj, Ramraj, ordinance rule

जी नहीं, हम उस राज की बात नहीं कर रहे, जो अक्सर लोगों के दिलों में दफन रहता है। हम उस राज की बात नहीं करते, जिसके बारे में वायदा किया जाता है कि यह मेरे साथ ही दफन हो जाएगा या जिसे लेकर कई बार धमकी दी जाती है कि राज की बात कह दूं, तो जाने महफिल में फिर क्या हो। हम उस फिल्मी हीरो की भी बात नहीं कर रहे, जिसका नाम अक्सर राज होता है, और जिससे फिल्म के हिट होने की उम्मीद बनी रहती है। हम तो उस राज की बात कर रहे हैं, जिसे शासन कहा जाता है। यह राज तरह-तरह का होता है।

विज्ञापन


जैसे, बिहार में एक जमाने में जंगल राज बड़ा फेमस था। फिर वहां सुराज आ गया। जिन पर जंगल राज चलाने का आरोप था, वे और जो सुराज या सुशासन के लिए छाती ठोंकते थे, उनका इन दिनों आपस में मिलन हो रहा है। जो सुशासन वालों से अलग रहकर खुद के सुराजी होने का दावा करते हैं, वे इस मिलन को भरत मिलाप टाइप का बताकर फब्तियां कस रहे हैं। पर हम तो न जंगल राज की बात कर रहे हैं, न ही सुराज की। इसीलिए तो हम कह रहे हैं कि राज कई तरह के होते हैं।
विज्ञापन


अब राज तो तानाशाही राज भी होता है और रामराज भी। रामराज को तो लोगों ने फिर भी रामराज कहा, पर तानाशाही राज को कभी रावण राज नहीं कहा। तानाशाही राज कायम करने का दावा कोई नहीं करता और रामराज लाने का वायदा हर कोई करता है। लेकिन गुणगान करनेवाले तानाशाही राज को रामराज का दर्जा दिलवा देते हैं और रामराज लाने का दावा करनेवाले तानाशाही राज कायम करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जमाने में लाइसेंस राज भी होता था, इंस्पेक्टर राज भी होता था। कहते हैं, नव-उदारवाद ने लाइसेंस राज और इंस्पेक्टर राज को खत्म करने का ऐसा वायदा किया कि वह खूब फला-फूला। पर हम न लाइसेंस राज की बात कर रहे हैं और न ही इंस्पेक्टर राज की। हम बात कर रहे हैं अध्यादेश राज की, जो नया-नया आया है। बताते हैं कि यह नई सरकार के साथ आया है और इधर खूब अपना जलवा दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed