फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   swab in mind

मन में लगाओ झाड़ू यार

Sun, 26 Oct 2014 07:06 PM IST
श्याम विमल
श्याम विमल Updated Sun, 26 Oct 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
swab in mind

हमारे इस नवजात मोदी युग में मुदित हो रहे मंत्री से लेकर सरकारी संतरी तक सब सफाई के सफर में डंड-झाड़ू थामकर ऐसी शैली में सामूहिक अभियान में समायोजित हो गए कि मीडियाई कैमरों की जद में आकर विशिष्ट दृष्टिगोचर हो सकें। देखने में आया कि कूड़ा केंद्रित स्थल एक था, किंतु सफाई कर्म के अभिनेता अनेक। ऐसे अनेक हाथों में झाड़ुएं परस्पर इस कदर टकराती दिखीं, जैसे वे दावा ठोक रही हों कि ये वाला कूड़ा तेरे नहीं, मेरे श्रम का होने वाला शिकार है। यह भी दिखा कि उस 'बिखरे शिकार' को समेटने की जगह नेता और अभिनेता नई सींकों वाली झाड़ुओं से सहला रहे थे। कूड़े-कीचड़ के अन्य स्रोतों तक तो ध्यान ही नहीं जा रहा था।

विज्ञापन


सोचने की जरूरत है कि अगर पान-तंबाकू-गुटखा चबाना छोड़ दें, तो दीवारें व फर्श पीक-पिचकारी से कत्थई नहीं दिखेंगी। अगर केले और मूंगफली के छिलकों को कूड़ेदान में डालने की चेतना पैदा हो जाए, तो सरेराह न कोई गिरेगा, न ही पैरों तले किर्च-किर्च की तान बजेगी।
विज्ञापन


समस्या की जड़ में तो हम झांकते ही नहीं। हालांकि दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर तंबाकू के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है, पर इसका कितना पालन होता है, यह सबको पता है। और कई तरह से फैलता है कूड़ा। जैसे चुनावी जीत पर, ईद-दशहरा-दिवाली पर, झांकियों पर, बाराती जुलूसों पर अनार-बम-पटाखों की झुलसी चिंदियां, अजगर जैसी कुंडली मारने वाली विशाल मालाओं की उतरन, जूठन भरे पत्तल और पॉलिथीन की पन्नियां-इन सब कूड़ा कारकों का निस्तारण कहां-कहां करेंगे स्वच्छता प्रेमी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मुझे भक्तिकालीन एक कवि याद आते हैं, मन मंदिर में गाफिला झाड़ू रोज लगाया कर। दिल्ली में चुनाव की सुगबुगाहट से सक्रिय केजरीवाल जी भी यह बात गांठ बांध लें। वास्तव में झाड़ू तो अज्ञानता और दुर्भावना की गंदगी पर चलनी चाहिए। पर गंदगी साफ करने के बजाय झाड़ू मारते हुए फोटो खिंचवाने को आतुर हमारे राजनेताओं का ध्यान इस ओर जाता ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed