फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   stand on truth

सत्य-धर्म पर हमेशा अटल रहो

Fri, 23 Aug 2013 08:21 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Fri, 23 Aug 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
stand on truth

योगिराज बाबा गंभीरनाथ जी पहुंचे हुए संत थे। धर्मशास्त्रों के प्रकांड ज्ञाता होने के बावजूद अहंकार उन्हें छू भी न पाया था। वह विनम्रता की साक्षात मूर्ति थे और हमेशा प्रभु के स्मरण और योग-साधना में लीन रहते थे। कपिलधारा स्थित आश्रम में रहकर बाबा योग-साधना कर रहे थे। कुछ शिक्षित बंगाली तीर्थयात्री बाबा के दर्शन के लिए आए। बाबा ने बड़े प्रेम से उन्हें बैठने का संकेत किया। उन सबने हाथ जोड़कर प्रार्थना की, बाबा, आप शास्त्रों के ज्ञाता और महान सिद्ध संत हैं। हमारा कल्याण कैसे हो, यह उपदेश देने की कृपा करें।

विज्ञापन


बाबा ने मुस्कराते हुए कहा, मैं स्वयं कुछ नहीं जानता। अभी तो जानने का प्रयास शुरू किया है, फिर क्या उपदेश दूं? कुछ क्षण रुककर उन्होंने कहा, कल्याण उपदेश मात्र से नहीं, धर्मानुसार जीवन जीने से होता है। उनमें से एक व्यक्ति ने पुनः पूछा, महाराज, आप जैसी विभूति के पवित्र शब्द सुनकर हम सबको प्रेरणा मिलेगी। हमें निराश न कीजिए।
विज्ञापन


बाबा ने कहा, सदाचार का पालन करते हुए अपने कर्तव्य की पूर्ति करते रहने वाले, सत्य और धर्म पर अटल रहने वाले का सहज ही कल्याण हो जाता है। बाबा गंभीरनाथ जी की सरलता और निरभिमानता ने सभी को बहुत प्रभावित किया। वे उन्हें साष्टांग प्रणाम कर खुशी-खुशी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed