{"_id":"d9d223308f01603a9c6e852b2720a878","slug":"see-taj-mahal-only-in-news-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार में ही ताजमहल देखना","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
अखबार में ही ताजमहल देखना
प्रकाश पुरोहित
Updated Thu, 03 Jul 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी कोई विदेशी नेता पत्नी के साथ भारत आता है, तो मुझे पक्का भरोसा रहता है कि वह ताजमहल के सामने वाली बेंच पर बैठकर तस्वीर जरूर खिंचवाएगा। कई बार तो यह भी लगता है कि ये विदेशी दंपति ताजमहल देखने नहीं, उस बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाने आते हैं। ये दंपति एक तरह से ताजमहल के ब्रांड एंबेसडर होते हैं, जो हम जैसे पति-पत्नी को उकसाते हैं कि अब तक यहां बैठकर फोटो भी नहीं खिंचवाया...यानी मानुष जनम गंवाया।
विज्ञापन
हमारे यहां के लोग ताजमहल देखने जाते हैं, तो उनके चित्र उस बेंच पर बैठे नजर नहीं आते। वे न जाने कहां भटकते रहते हैं और क्या देखते रहते हैं। तब यह भी लगता है कि विदेशियों के लिए वह बेंच कहीं अलग से लाकर तो नहीं रख दी जाती है, ताकि आम आदमी वहां बैठकर फोटो न खिंचवा ले! ताजमहल के न जाने कितने चित्र देखे हैं मैंने, मगर बगैर विदेशी दंपती के बैकग्राउंड में वह बेंच कहीं नजर नहीं आती।
विज्ञापन
पत्नी जब भी उस बेंच पर किसी दंपति को बैठे देखती है, तो मुझे उलाहना देने लगती है कि देखो, इनकी शादी को तीन साल ही हुए हैं और ये ताजमहल देख आए। जबकि हमारी शादी को तीस साल हो गए, हम अखबार में ही ताजमहल देख रहे हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता कि उसकी जिद ताजमहल देखने की है या उस बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाने की। अभी दो दिन पहले ही ऐसे दंपति के फोटो छपे थे, जिनकी शादी को पचास साल हो गए हैं। पत्नी ने जब फिर मुझे ताना मारा, तब मैंने उसे यही समझाया कि अभी तो हमारे पास बीस साल और पड़े हैं। न ताजमहल कहीं भागा जा रहा है, न ही फोटो वाली वह बेंच।
विज्ञापन
यही वजह है कि जब भी कोई विदेशी नेता पत्नी के साथ भारत आता है, तो मेरे घर में अखबार कम-से-कम तीन दिन तक तो मिलता ही नहीं है और मिल भी जाता है, तो उसका एकाध पन्ना कम होता है। यही तो कर सकता हूं मैं। ताजमहल देखने की मेरी भी इच्छा है, मगर अपना पैसा खर्च कर जाने में क्या तुक है। ये सारे विदेशी नेता क्या ताजमहल देखने का खर्च अपनी जेब से अदा करते हैं!