{"_id":"7224f15b790ab2017154c0938a284e63","slug":"sad-poem-hindi-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदास कविता","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
उदास कविता
विज्ञान भूषण
Updated Sat, 17 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तमाम कोशिशों के बाद भी
अगर कविता में छाई रहे उदासी
तो क्या हमें
मान लेना चाहिए कि
यह दौर ही
उदास कविताओं का है...
---------
आदि-अंत
हर कहानी हमेशा
शुरू से ही
शुरू नहीं होती
कुछ कहानियों का अंत
हमें एक नई
शुरुआत का अहसास करा देता है।
------------
मानना होगा
मेरी कविता को पढकर
अगर तुम्हारी आंखें न सही
मन ही थोड़ा गीला हो जाए
तो तुम्हें मानना ही होगा
कि व्यावहारिकता का पाठ
सीखने में तुमसे
कुछ कसर रह गई।
-------
यात्रा
कदम तो लगातार
बढ़ रहे हैं किसी दिशा में
पर कहीं पहुंच नहीं पाता।
किसी गंतव्य तक पहुंचे बिना
क्या यात्रा पूरी नहीं हो सकती...